Categories: Politics

तिगांव में लोगों के घरों में पानी ठहरने से नाराज दिखे विधायक राजेश नागर

फरीदाबाद, 22 जुलाई। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव भैंसरावली मोड और शनिदेव मंदिर के पास जल जमाव होने पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह तय करें कि कहीं भी जलजमाव न होने पाए।

बारिश के मौसम में जलजमाव की शिकायतों पर विधायक राजेश नागर मुस्तैद नजर आए।उ

न्होंने आज तिगांव भैंसरावली मोड़ और शनिदेव मंदिर के पास में बारिश का पानी ठहरने की सूचना का खुद जाकर संज्ञान लिया। यहां लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। श्री नागर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर हालात दिखाए।

तिगांव में लोगों के घरों में पानी ठहरने से नाराज दिखे विधायक राजेश नागर

लोगों ने उन्हें बताया कि बारिश का पानी उनके घरों और गलियों में जमा हो गया है जिससे उनका सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है। इस पानी को निकलवाने और भविष्य में जल जमाव न होने की व्यवस्था करवाने की मांग की।


इस पर विधायक राजेश नागर ने जनता को आश्वासन दिया कि वह इस प्रकार की कोई भी समस्या उन्हें पेश नहीं आने देंगे। श्री नागर ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द यहां पानी निकासी के लिए दो-तीन मोटर लगवाने का इंतजाम करें।

इसके साथ ही यहां पानी का बहाव देखकर जलजमाव को दूर करने की व्यवस्था करें।
इस अवसर पर यहां वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, ब्लॉक मैंबर तेज सिंह अधाना, पूर्व मैंबर धन्नू, तेजपाल, अमन नागर सहित गांव के निवासी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago