Categories: Education

एप पर डाटा अपडेट नहीं करने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई: ऋतु चौधरी

जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि कोविड-19 कोरोना महामारी की दूसरी लहर धीमी होने के बाद सरकार द्वारा बीती 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोले थे तथा कल 23 जुलाई शुक्रवार से छठी से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए भी स्कूल खुल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि करीब 4 महीने बाद कल शुक्रवार से खुलेंगे। जिला फरीदाबाद के राजकीय मिडिल स्कूल आज वीरवार से शिक्षा विभाग द्वारा इन सभी स्कूलों में कमरों व डेस्क की सफाई करवाई जगई तथा पूरे भवन को सेनिटाइज किया गया।

एप पर डाटा अपडेट नहीं करने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई: ऋतु चौधरी


उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए स्कूल खुलने के बाद रोजाना बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों व शिक्षकों को सरकार द्वारा हिदायतों की पालन करना जरूरी है। इनमें जो विद्यार्थी ऑनलाइन स्टडी करना चाहते हैं उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। विद्यार्थी को स्कूल आते समय अपने माता-पिता की लिखित अनुमति लेकर आनी होगी।

स्कूल में विद्यार्थी की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं होगी तथा विद्यार्थी पर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय 9 से 12 बजे तक तथा शिक्षकों के लिए साढ़े 8 से साढ़े 12 बजे तक का समय रहेगा। बच्चों का तापमान व हाजरी रोजाना अवसर एप पर अपलोड करनी होगी। एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा।


खण्ड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर ने कहा कि जो स्कूल मुखिया अवसर एप पर टीकाकरण व बच्चों का डाटा व तापमान अपडेट नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के आदेश दिए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago