Categories: Faridabad

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम ने बनाई यह योजना, लोगों से की सहयोग की अपील

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने के लिए अब उद्यमियों तथा समाजसेवियों का सहयोग लिया जाएगा। उद्यमी सीएसआर योजना के तहत वार्डों को गोद ले सकते हैं जिसे अडॉप्ट योर वार्ड का नाम दिया जाएगा। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।

दरअसल, शहर में कचरा उठान की व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस समय शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम इको ग्रीन कंपनी के पास है परंतु इको ग्रीन कंपनी की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है। गलियों में सफाई के लिए नगर निगम कर्मचारी नियुक्त है।

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम ने बनाई यह योजना, लोगों से की सहयोग की अपील

इसके बावजूद भी लोगों की शिकायत रहती है कि उनके यहां सफाई कर्मी नहीं आते हैं। क्यों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने उद्यमियों और समाजसेवियों को आगे करके सहयोग करने की अपील की है। यह कार्य सीएसआर स्कीम के तहत किया जाएगा।


सीएसआर स्कीम के तहत उद्योगों को हर महीने सामाजिक कार्यों के लिए एक फंड खर्च करना पड़ता है। इस फंड को अब शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में खर्च किया जाएगा। शहर को स्वच्छ फरीदाबाद बनाने में सहायता मिलेगी। गम का कहना है कि इस में वार्ड के कई लोगों को जोड़ा जाएगा जिससे सफाई पर नजर रखी जा सकेगी।

यही सफाई सही तरीके से नहीं होगी तो वह निगम के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल देंगे। निगम को सफाई कर्मचारियों व सफाई व्यवस्था पर नजर रखने में मदद मिलेगी। निगम का मानना है कि बिना लोगों के जोड़ आपसे सफाई व्यवस्था को बेहतर नहीं किया जा सकता।


नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त वैशाली शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने वार्डों को उद्यमियों और समाजसेवी द्वारा गोद लेने की योजना बनाई है। इसके तहत जो भी उद्यमी व समाजसेवी वार्ड को गोद लेगा उसे वह वार्ड की सफाई समेत अन्य समस्याओं को दूर करवाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago