Categories: Faridabad

महामारी रोधी दवाई की कमी टीकाकरण अभियान में बन रही है रोड़ा, स्वास्थ्य विभाग का नहीं है ध्यान

जिले में टीके की कमी के कारण महामारी रोधी टीकाकरण अभियान की गति बार बार धीमी पड़ रही है। बुधवार को मात्र बीके अस्पताल में और निजी अस्पतालों द्वारा टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए है जिसमे 4383 लोगों को महामारी का टीका लगा जिसमे 2239 डोज प्राइवेट अस्पतालों में लगाई गई है। बीके अस्पताल में टीका लगवाने के लिए भारी भीड़ जुटी जिसके कारण काफी लोगों को टीके नही लग सके।

दरअसल, जिले में महामारी की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। लोग बारिश में भी छतरी लगाए वैक्सीन के लिए खड़े दिखाए देते है वही लोगों की जागरूकता के विपरीत स्वास्थ्य विभाग अभी भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर सभी इंतजाम नही कर पाया है। जिले में स्वास्थय विभाग की ओर से लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है।

महामारी रोधी दवाई की कमी टीकाकरण अभियान में बन रही है रोड़ा, स्वास्थ्य विभाग का नहीं है ध्यान

जिला स्वास्थय विभाग को वेयर हाउस से पर्याप्त संख्या में टीके मिलने की वजह से सोमवार को 15129 और 10752 लोगों को टीके लगाए गए थे। मंगलवार को कई केंद्रों पर दोपहर बाद टीके समाप्त हो गए थे। इसके चलते लोगों को वापस लौटना पड़ा था। इसका प्रभाव बुधवार को देखने को मिला।

बीके अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के बाहर लोगों की लाइन लगी हुई थी। लोगों को टीकाकरण में घंटों तक इंतजार करना पड़ा। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग व उससे अधिक आयुवर्ग में 1469 ने टीका लगवाया।

गुरूवार को बीके अस्पताल, बल्लबगढ़ और खेडी कलां में दोनों ड़ोज लगेगी जबकि गांव पन्हेड़ा कलां, कोराली, मोहना, तिगांव, छांयसा, दयालपुर, फतेहपुर बिल्लौच में दोनों आयु वर्ग में दोनों ड़ोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र पर तैयारी कर ली गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago