Categories: India

पाकिस्तानी युवती ने लगाई PM मोदी से गुहार, कहा-खोल दें बॉर्डर, करनी है शादी, पड़ोसी मार रहे हैं ताने

एक तरफ तो देश के पीएम नरेन्द्र मोदी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि चाहे जो हो जाए हमें इस कोरोना वायरस की दूसरी लहर से ऐसे लड़ना है, जैसे बॉर्डर पर हम दुश्मन से लड़ते हैं। अब इसी बीच पाकिस्तान की एक लड़की ने भी लड़ने के लिए, पीएम मोदी से बॉर्डर खोलने की बात कर दी।

फिर क्या हुआ, चलिए पूरी खबर सुनिए। पाकिस्तान की रहने वाली सुमायला की शादी जालंधर में रहने वाले कमल कल्याण के साथ तय हुई थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण अब सुमायला और कमल कल्याण की शादी टल गई है।

पाकिस्तानी युवती ने लगाई PM मोदी से गुहार, कहा-खोल दें बॉर्डर, करनी है शादी, पड़ोसी मार रहे हैं ताने

वहीं अब सुमायला ने पीएम मोदी से वीजा की गुहार लगाई है। 35 साल की सुमायला और कमल कल्याण की शादी मार्च महीने में भारत में होनी थी। लेकिन इसी दौरान देश में लॉकडाउन लग गया। जिसकी वजह से सुमायला को वीजा नहीं मिल सका। सुमायला के अनुसार इनकी सगाई साल 2018 में हुई थी। जिसके बाद इस साल इनकी शादी होने थी।

लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी शादी टल गई। वहीं अब शादी ना होने की वजह से सुमायला के पड़ोसी उसे ताना मारने लगें हैं। जिससे की वो बेहद ही परेशान हो गई हैं। सुमायला ने कहा कि मेरी दोनों देशों से विनती है कि शादी के मामले में जल्द वीजा जारी करें और बंद पड़ी सरहदों को खोल दें।

ताकि जालंधर आकर वो शादी कर सकें। सुमायला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री से अपील की है कि वो पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को निर्देश जारी करें और उनसे कहें कि जिन पाकिस्तानी हिंदू लड़कियों की शादी भारत में होने वाली है,

उन्हें भारत का वीजा तुरंत जारी किया जाए। इस तरह से सुमायला मीडिया के माध्यम से लगातार भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रही हैं। अब देखना ये होगा कि सुमायला की ये गुहार क्या वास्तव में पीएम मोदी के पास सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच भी पाती है या नहीं। वैसे सोशल मीडिया इन दिनों बहुत स्ट्रांग हुआ है, अब क्या पीएम जल्द बॉर्डर्स को खोलने की बात करते हुए सुमायला को वीज़ा प्रोवाइड कराया जाता है या नहीं, ये सब समय पर छोड़ना ही बेहतर होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago