Categories: Featured

प्यार की ताकत : गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने गया था युवक, रिटर्न गिफ्ट में ले आया दुल्हन

प्यार अगर सच्चा होती आपको मिलता ज़रूर है। प्यार में बहुत ताकत होती है। एक तरफ जहां आए दिन गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक के साथ बर्बरता का मामला देखने को मिलता है तो वहीं सहारनपुर के एक गांव में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करवा दी। जिले के गोपालपुरा गांव निवासी सत्यम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव सुभरी गया था।

अपने प्यार को जन्मदिन की बधाई हर कोई देना चाहता है। यह मौका ही ऐसा होता है कि रहा ही नहीं जाता। ऐसे ही यह युवक अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने पहुंचा था, तभी गांव के लोगों ने दोनों को खेत से पकड़ लिया और घर ले आए। गांव के जिम्मेदार लोगों ने आपस में बैठकर दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया।

प्यार की ताकत : गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने गया था युवक, रिटर्न गिफ्ट में ले आया दुल्हन

दोनों प्रेमियों ने शायद ही ऐसा सोचा होगा कि उनकी शादी ऐसे होगी। प्रेमी युगल को डांटने फटकारने की बजाय दोनों के परिजनों की रजामंदी से शादी करवा दी। ग्रामीणों ने मौके पर ही वरमाला का आयोजन किया। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों बटोर रहा है। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा किए गए फैसले की तारीफ भी हो रही है।

देशभर में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हर बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका के बर्थडे को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ करता है। यह बर्थडे उन्हें हमेशा याद रहेगा। बर्थडे हर किसी को अच्छा लगता है। फिर यह जन्मदिन अपना हो या आपके किसी खास शख्स का। यूपी में बढ़ते ऑनर किलिंग के मामलों के बीच यहां के लोगों ने अनोखी पहल की है।

शादी किसी भी इंसान के लिए सबसे खास दिनों में एक होता है। शादी का दिन भूले नहीं भुला सकते हैं। गांववालों के इस फैसले ही हर ओर सराहना हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आयोजित किया ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्प को मन,वचन व कर्म से निभाते हुए विभिन्न…

3 weeks ago

भाजपा को पूरी ताकत से लाओ, क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम मेरा : ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा प्रत्याशी विपुल गोयल

भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने…

1 month ago

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड…

1 month ago

चुनाव में वोट काटने वालों से रहें सावधान: नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का गांव फतेपुर तगा पहुंचने…

1 month ago

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

2 months ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

2 months ago