Categories: Featured

लॉकअप में बंद है ‘दो मुर्गे’, इनका अपराध जानकर छूट जाएगी हंसी और हो जाएंगे हैरान

दुनियाभर में बहुत कुछ अजब – गजब होता है। कभी – कभी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनपर यकीन करना बहुत ही कठिन हो जाता है। क्या आपने कभी कोई ऐसी खबर सुनी है जिसमें किसी पक्षी को उसके किसी जुर्म के लिए लॉकअप में बंद किया गया हो? जनाब, अगर नहीं सुनी तो सुन लीजिए। तेलंगाना के मुदिगोंडा जिले में दो मुर्गों को पुलिस स्टेशन में लॉकअप में बंद किया गया है।

इस खबर पर यकीन काफी कम लोगों को हो रहा है लेकिन सच्चाई यही है कि यहां मुर्गे बंधी हैं। कुछ महीने पहले आये संक्रांति त्योहार से कुछ दिन पहले मुदिगोंडा के सब-इंस्पेक्टर टी नरेश ने मुदिगोंडा मंडल के एपी बॉर्डर्स पर स्थित बानापुरम गांव में कुछ युवाओं द्वारा मुर्गों की लड़ाई के आयोजन की खबर मिलने पर छापेमारी की थी।

लॉकअप में बंद है 'दो मुर्गे', इनका अपराध जानकर छूट जाएगी हंसी और हो जाएंगे हैरान

कर्म किसी और का लेकिन सजा किसी दूसरे को मिली। बेचारे मुर्गों का क्या ही कसूर था। उस वक्त पुलिस ने 0 युवाओं सहित दो मुर्गों को भी हिरासत में लिया था। इस घटना में सबसे चौंकाने वाला मामला यह रहा कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी युवाओं को बेल पर छोड़ दिया, लेकिन बेचार इन दो बेजुबान मुर्गों को बिना किसी जुर्म के अभी भी लॉकअप में डाल दिया था।

बेचारे बेजुबान मुर्गों को खामखा ही सजा मिल गयी अब वह कैसे सरकारी दफ्तर में जा सकेंगें। बहरहाल, जब पुलिस से इस बारे में पूछा गया तो पुलिस ने कहा कि इन दो मुर्गों को इस मामले में सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाना है और कोर्ट में सुनवाई के बाद ही उनकी बहाली संभव हो पायेगी। पुलिस ने कहा कि रिहाई के समय मुर्गों की बोली लगाई जाएगी और सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को इन्हें सौंप दिया जाएगा।

कुछ बातें लीक से हटकर होती हैं जिन्हें सुनकर काफी अजीब सा लगता है। दोनों मुर्गों ने लॉकअप में मजे किये और आराम से दाना चुगा। पुलिस स्टेशन में आने-जाने वालों के लिए दोनों मुर्गे आकर्षण का केंद्र बन गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago