मानव रचना हैप्पी टाइम्स में देखने को मिली अनोखी अनुभव की दास्तां

फरीदाबाद, मानव रचना हैप्पी टाइम्स सीरिज में विश्व में भारत का झंडा बुलंद करने वाली चैपियंस शूटर हिना सिद्धू और बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ ओपलंपिक्स और बाकी गेम्स में अपना अनुभव साझा किया।

ऑनलाइन आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने हिना और अश्विनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिनी और अश्विनी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए बहुत त्याग करना पड़ता है। उन्होंने दोनों को देश के युवाओं के लिए प्रेरण स्त्रोत बताया। डॉ. अमित भल्ला ने कहा कि, कोई भी खिलाड़ी तभी आगे पहुंच सकता है जब उन्हें परिवार का साथ मिले।

मानव रचना हैप्पी टाइम्स में देखने को मिली अनोखी अनुभव की दास्तां

पूर्व नंबर वन शूटर हिना सिद्धू ने इस दौरान, पहले शॉट को याद करते हुए कहा कि, पर्फेक्ट शॉट देने से पहले उन्होंने 3-4 बार मिस किया और फिर शॉट लगा। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार देश के लिए खेल रही थीं, तो वह सो नहीं पाई थी। उनके मन में कई सवाल थे। हिना ने कहा, कि अगर आप हमेशा यही सोचते हैं कि आप अच्छा ही करना चाहते हैं तो आप और भी ज्यादा नर्वस होते हैं, इसलिए जीवन में कुछ भी पाने के लिए धैर्य बहुत जरूरी है।

भारत की बैडमिंटन स्टार अश्विनी पोनप्पा ने साल 2010 में दिल्ली में आयोजित हुए कॉमन वेल्थ गेम्स को सबसे बेहतरीन गेम्स बताया। उन्होंने कहा, कि अपने देश में रहकर देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात थी। उन्होंने बताया कि कॉमन वेल्थ गेम्स विलेज में जाना एक अलग ही एक्सपीरिएंस था।

ओलंपिक खेलों का अनुभव साझा करते हुए पोनप्पा ने कहा कि, ओलंपिक से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है वहां आपको दुनियाभर बेस्ट खिलाड़ी मिलते हैं।आपको बता दें, इस बार मानव रचना के छात्र अंगद वीर सिंह बाजवा (ट्रैप शूटर) और अभिषेक वर्मा (शूटर) का टोक्यो ओलंपिक्स में चयन हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago