Categories: Uncategorized

सेक्टर 7 निवासियों के घरों में पहुंच रहा है सीवर का काला पानी, परेशानी की हो चुकी है हदें पार

फरीदाबाद : फरीदाबाद शहर को स्मार्ट सिटी फरीदाबाद बनाने का दावा करने वाले नेताओं और अधिकारियों को एक बार शहर के इस इलाके में दौरा जरूर करना चाहिए। सेक्टर 7 के निवासी यहां रहने के लिए मजबूर है और घरों से बाहर निकलने के लिए भी एक बार नहीं बल्कि 100 बार सोचते हैं क्योंकि उनके घर के बाहर ही सड़क की जगह एक गंदा नाला बह रहा होता है।

रिहायशी इलाके के किसी घर में तो ऑल तक पानी पहुंच चुका है नाली का गंदा पानी जब किसी घर के हॉल में पहुंच जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां रहने वाले लोग किस तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर रहे होंगे। इतनी परेशानियों का सामना करने के बावजूद भी इन लोगों का जज्बा यह है कि यह रोजाना अपने रोजगार के लिए घरों से बाहर जाते हैं ।

सेक्टर 7 निवासियों के घरों में पहुंच रहा है सीवर का काला पानी, परेशानी की हो चुकी है हदें पार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह सेक्टर फरीदाबाद के सबसे पुराने सेक्टरों में से एक है और सबसे पहला हाउसिंग बोर्ड भी इसी सेक्टर से है लेकिन जितना पुराना यह सेक्टर है उससे कहीं ज्यादा पुरानी अब इसके समस्या हो चुकी है क्योंकि कई पार्षद आए और कई विधायक बदले लेकिन फिर भी गलियों में सीवर के पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है ।

यहां मौजूद लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन लोगों का यह दावा है कि सभी अधिकारी केवल खानापूर्ति के लिए यहां पर आकर साफ सफाई करके चले जाते हैं जिसकी वजह से सीवर का पानी कुछ घंटों बाद ही दोबारा भर जाता है और लोगों के घरों तक पहुंच जाता है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago