Categories: Faridabad

शहर से नहीं दूर हो पा रही है पानी की समस्या, लोगों की यह परेशानी बन रही है बड़ी वजह

नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। रैनीवेल लाइन से आपूर्ति का सिस्टम बिगड़ रहा है। कई जगह बिजली कटौती पेयजल आपूर्ति में बाधा बनी हुई है। वीरवार और शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति के मामले में कई जगह दिक्कत रही। सारन स्कूल रोड, पर्वतीय कॉलोनी तथा जवाहर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दिन भर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई थी।

शुक्रवार सुबह थोड़ी देर के लिए पानी आया। ऐसे ही हालात एनआईटी 2 और 3 में देखने को मिले जहां कम मात्रा में पानी आया। पार्षद मनोज नासवा ने इस मामले में नगर निगम आयुक्त से शिकायत की है। नासवा ने कहा कि कई जगह वाटर प्लांट संचालक रेनीवेल की लाइनों से पानी लेकर कारोबार कर रहे हैं।

शहर से नहीं दूर हो पा रही है पानी की समस्या, लोगों की यह परेशानी बन रही है बड़ी वजह

वाटर प्लांट के इन अवैध कनेक्शन को बंद करने की जरूरत है। नगर निगम इस मामले में सख्ती बरते तथा पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करेगा। इस विषय में रेनीवेल के एसडीओ नवल सिंह ने कहा कि 3 दिन पहले पेयजल आपूर्ति बिगड़ गई थी जो अब धीरे-धीरे सुधर रही है।


गौरतलब है कि शहर में इस समय पेयजल आपूर्ति का मुद्दा गरमाया हुआ है। ‌ शहर भर में तय सीमा के अनुसार लोगों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है ऐसे में लोगों के अंदर निगम के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। ‌

शहर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार लोग पानी की समस्या के लिए निगम पहुंच रहे हैं परंतु निगम समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। शहर में 300 एमएलडी पानी की जरूरत होती है परंतु 270 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति निगम करवा पा रहा है बाकी 30 एमएलडी पानी टैंकरों के माध्यम लोगों तक पहुंच रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago