Categories: Faridabad

सीएम के विशेष एडवाइजर ने धीमी गति चल रहे नाहर सिंह स्टेडियम काम को लेकर ठेकेदार को लगाई फटकार


फरीदाबाद : शहर में सीएम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पहुँचे सीएम मनोहर लाल के विशेष एडवाइजर राकेश मनोचा ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम सहित अनेक जगह का दौरा किया।


इस दौरान उन्होंने बडख़ल विधानसभा में बनाए जा रहे राजा नाहरसिंह स्टेडियम, ओल्ड फरीदाबाद में बनाए जा रहे अस्पताल और स्कूल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। राजा नाहरसिंह स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि काम किस गति से चल रहा है। वहीं काम के धीमी गति से चलने का भी कारण पूछा।

सीएम के विशेष एडवाइजर ने धीमी गति चल रहे नाहर सिंह स्टेडियम काम को लेकर ठेकेदार को लगाई फटकार

ऐसे में अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम का भुगतान के देरी हो रही है। इसलिए ठेकेदार काम करने में देरी कर रहा है। इल दौरान उन्होंने ठेकेदार ओर अधिकारियों को फटकार लगाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
ने कराया था सीएम अनाउसमेंट पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राजा नाहरसिंह स्टेडियम को लेकर सीएम अनाउसमेंट करवाया था।

प्रदेश के तत्कालीन उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने 16 मई 2016 को सेक्टर 17 स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में डिजिटल रैली की थी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल शामिल हुए थे। गोयल की मांग पर मुख्यमंत्री ने जमीन की उपलब्धता पर 50 बेड का अस्पताल ओल्ड फरीदाबाद में थाने के सामने पुरानी डिस्पेंसरी की बिल्डिंग तोड़कर वहां 29.98 करोड़ से मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की घोषणा की थी। इसमें निजी अस्पतालों की तरह सभी आधुनिक सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इसका अभी तक 5% भी काम नहीं हुआ है। केवल पिलर खड़े किए गए हैं।

स्टेडियम को कुल 125 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। पिछले कुछ समय से स्टेडियम का काम काफी धीमी गति रहा है। कोरोनाकाल में स्टेडियम का भुगतान भी किया जा रहा है। सीएम के विशेेष एडवाइजर कार्य की गति को देखने के लिए आए थे।

निगम सूत्रों की मानें तो ठेकेदारों को पैसे न मिलने के कारण तीनों प्रमुख प्रोजेक्ट का काम रूका पड़ा है। हालांकि एक्सईएन ओपी कर्दम स्टेडियम का काम चालू हाेने का दावा करते हैं। निगम सूत्रों ने ये भी बताया कि उच्चाधिकारी समय पर सरकार से पैसों की डिमांड ही नहीं भेज रहे तो पैसे आएगा कैसे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago