Categories: India

ये है मुकेश अंबानी का चाणक्य मनोज मोदी , हर बड़ी डील क्रैक कराने में होता है इनका दिमाग

भारत में टॉप पर और एशिया में टॉप-10 में शुमार मुकेश अंबानी लगातार अपने बिजनेस को बढ़ाते ही जा रहे हैं। और जब से जियो को लेकर अंबानी परिवार आया है, तब से तो और भी चार चांद लग गए हैं अंबानी परिवार के बिजनेस में, लेकिन ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जियो की लांचिंग के पीछे एक गुजराती का दिमाग लगा है, जिन्हें लोग MM यानि मनोज मोदी के नाम से जानते हैं।

मनोज मोदी मुकेश अंबानी के क्लासमेट रह चुके हैं और 9 साल से रिलायंस से जुड़े हुए हैं। कंपनी के हर प्रोजेक्ट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मनोज मोदी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। रिलायंस के हर एक बड़े प्रोजेक्ट में इनका बड़ा रोल होता है। वे रिलायंस के टॉप मेनेजमेंट में शामिल हैं। रिलायंस के नए प्रोजेक्ट में मनोज मोदी की भूमिका ‘की’ यानि चाभी के रूप में होती है।

ये है मुकेश अंबानी का चाणक्य मनोज मोदी , हर बड़ी डील क्रैक कराने में होता है इनका दिमागये है मुकेश अंबानी का चाणक्य मनोज मोदी , हर बड़ी डील क्रैक कराने में होता है इनका दिमाग

रिलायंस के हजीरा पेट्रो-केमिकल्स, जामनगर रिफाइनरी, रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में मनोज मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मनोज मोदी ने जामनगर रिफाइनरी में काम के दौरान व्यापारियों और कांट्रेक्टरों के बीच जबर्दस्त डीलिंग की थी, इसके बाद से ही वे मुकेश अंबानी के चहेते बन गए।

मनोज मोदी अपनी एग्रेसिव लैंग्वेज के लिए भी जाने जाते हैं। इंजीनियरिंग में मनोज मोदी, मुकेश अंबानी के क्लासमेट थे। मुकेश अंबानी ने जब इंजीनियरिंग कर रहे थे, तब मनोज मोदी के सम्पर्क में आए। दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने। इसे बाद उन्होंने रिलायंस की जर्नी शुरू की।

आज मनोज मोदी अंबानी परिवार के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति हैं। कंपनी की ग्रोथ के लिए वे किसी भी चुनौती को स्वीकार करने से पीछे नहीं हटते। बिजनेस में अब पूरे अंबानी परिवार ने एंट्री कर ली है। नई मुम्बई के कॉर्पोरेट पार्क के 7वें फ्लोर पर स्थित आफिस में अंबानी के बेटे आकाश और बेटी ईशा भी बैठते हैं।

मुकेश अंबानी ने दोनों को कंपनी के टॉप 70 अधिकारियों में शामिल किया है। आकाश-ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज की 4G टेलिकॉम कंपनी में डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। बिजनेस के लिए इन दोनों को मनोज मोदी ने ही ट्रेंड किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी, बेटे आकाश और मनोज मोदी मुंबई में रिलायंस जियो के ‘ओपन ऑफिस’ में साथ-साथ बैठते हैं।

कंपनी के सीनियर कर्मचारी ने बताया कि रिलायंस जियो के ओपन ऑफिस में कोई दीवार या बेरिकेड नहीं है। अंबानी ग्रुप ने कुछ समय पहले ही रिलायंस जियो की शुरुआत की है। इस ऑफिस में जियो के चेयरमैन समेत टॉप 70 एक्जिक्यूटिव्स बैठते हैं। बतादें, मनोज मोदी एक ऐसे विश्वासी हैं जो हर एक जानकारी अंबानी परिवार की रखते हैं।

उदाहरण के तौर पर बात करें तो आप अक्सर फिल्मों में भी कुछ ऐसी ही कहानियां सुनते होंगे जो भरोसेमंद लोगों से जुड़ी होती हैं। तो ठीक ऐसे ही हैं अंबानी परिवार के मनोज मोदी।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

3 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago