Categories: Featured

राधे मां से लेकर आसाराम तक, जानिये कौन कितनी संपत्ति का है मालिक

भारत में धर्म का बिजनेस ऐसा काम है जो कभी ठप नहीं हो सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि लोगों की आस्था कभी मरती नहीं है। हमारे देश के बाबाओं में एक सबसे बड़ी समानता है इनकी सं‍पत्ति, जो करोड़ों-अरबों में है। आसाराम भारत के सबसे विवादित बाबाओं में से एक हैं। उन पर अनाधिकृत तरीके से जमीन पर कब्‍जा करने से लेकर बलात्कार जैसे मामले चल रहे हैं, जिसकी वजह आसाराम जोधपुर जेल में बंद हैं।

उनके भक्त सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। उन्हें करोड़ों लोग अपना देवता मानते हैं। आसाराम की संपत्ति का ब्योरा सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। भारत और विदेश में करीब 350 आश्रम व 17,000 बाल संस्कार केंद्र हैं। आसाराम के आश्रमों की कुल संपत्ति 10 हजार करोड़ रुपये है। इन संपत्तियों में बैंक-बैलेंस और शेयरों में निवेश आदि शामिल हैं।

राधे मां से लेकर आसाराम तक, जानिये कौन कितनी संपत्ति का है मालिकराधे मां से लेकर आसाराम तक, जानिये कौन कितनी संपत्ति का है मालिक

आसाराम बापू के आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े – बड़े राजनेता भी भक्त हैं। उनके यहां सभी हाजिरी देने जाया करते थे। सुखविंदर कौर को लोग राधे मां के नाम से जानते हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के कोर्ट के आदेश के बाद इन दिनों राधे मां भी सुर्खियों में हैं। माता की चौकी के जरिये राधे मां ने बेहिसाब संपत्ति जमा की है। मुंबई में चिकूवाड़ी स्थित आलीशान बंगला है, बाजार रेट के हिसाब से इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये है।

इतनी धन – दौलत उनके भक्तों का ही पैसा है। आस्था का व्यापर भारत में कभी बंद नहीं हो सकता है। राधे मां के पास 17 और संपत्तियां होने की बात सामने आई है। ये संपत्तियां राधे मां ने पिछले पांच-छह साल में हासिल की हैं। आरोप है कि महाराष्ट्र के अलावा भी कई राज्यों में राधे मां ने बेनामी संपत्तियां बनाई हैं।

गुरमीत राम रहीम सिंह, बाबा रामपाल और नित्यानंद यह कुछ ऐसे नाम हैं जिनकी संपत्ति खरबों रुपये की है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 week ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 week ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

3 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago