Categories: Public Issue

जलभराव के कारण आदर्श गांव अटाली के लोगों के घरों में घुसा पानी, लोगो का हुआ जीना मुश्किल

फरीदाबाद में बारिश के बाद लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फरीदाबाद के आर्दश गांव अटाली में बारिश के कारण जोहड़ का पानी घरों के अदंर चला गया है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा गांव में बनी आयुष विभाग की डिस्पेंसरी में भी करीब दो फुट पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ गंदगी से लबालब्ब भरी हुई है। पिछले कई वर्षो से जोहड़ की सफाई नहीं हुई है।

जलभराव के कारण आदर्श गांव अटाली के लोगों के घरों में घुसा पानी, लोगो का हुआ जीना मुश्किल

जोहड़ की सफाई व गंदे पानी की निकासी के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा विधायक नयनपाल रावत से भी गुहार लगा चुके है। लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात के कारण जोहड़ पानी से लबालब भर गई है। जोहड़ का पानी घरों और गलियों में जमा हो गया है। गंदे पानी की वजह से लोगो को घरों से निकलने में भारी परेशानी होती है।

गंदे पानी से आस पास मच्छर पनप रहे है। घरों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण हर साल जोहड़ में यह समस्या बनी रहती है। पिछले कई वर्षों से जोहड़ की सफाई नहीं हुई है।

जोहड़ में करीब तीन फुट हरी घास खड़ी हुई है। जिमसें सांप पनप रहे है। आए दिन कोई ना कोई हादसा घटित होता रहता है। लेकिन पंचायत व जिला प्रशासन के कानों पर कोई जूं नहीं रैगती है।

उन्होंने बताया कि समस्या का सामाधान करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगा चुके है। यहां तक की विधायक नयनपाल रावत को भी ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई।

अधिकारियों ने विधायक के आदेशों की भी अवेहलना कर दी और समस्या को काई समाधान नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ से पानी निकासी के लिए एक दिन पम्प सेट चलाया गया था लेकिन उसे भी बंद कर दिया गया।

जोहड़ का पानी आयुष विभाग की डिस्पेंसरी में भी भर गया है। डिस्पेंसरी में गेट तक पानी भरा हुआ है। इसके अलावा डिस्पेंसरी के परिसर में करीब दो फुट पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि जोहड़ की सफाई करवाई जाए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago