Categories: Business

Mustard Oil Price: ब्रांडेड सरसों तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं नये दाम

ब्रांडेड सरसों तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट :- सरसों तेल के तेवर कुछ नरम हुए हैं। लंबे समय के बाद सरसों तेल के भाव (Mustered Oil Price) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की राहत मिली है। हालांकि इससे घरेलू बजट में बहुत अधिक राहत मिलती नहीं दिख रही है। क्‍याेंकि अभी भी 2020 के जनवरी की तुलना में सरसों तेल का मूल्‍य (Mustard Oil Price) 70 से 80 रुपये अधिक पर टिका हुआ है। इससे सामान्‍य परिवार का बजट बिगड़ा हुआ है।

ब्रांडेड तेल की कीमतें गिरीं

सरसों तेल का न्‍यूनतम भाव 150 रुपये प्रति लीटर था जो अब घटकर 145 रुपये पर पहुंच गया है। इसमें पांच रुपये की राहत मिली है। इसी तरह से ब्रांडेड सरसों तेल का भाव 200 रुपये प्रतिलीटर से घटकर अब 190 रुपये पर आ गया है।

Mustard Oil Price: ब्रांडेड सरसों तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं नये दाम

इसमें 10 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। बता दें कि सरसों तेल का भाव मई में 225 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। इसका न्‍यूनतम भाव भी 175 रुपये तक चला गया था। कोरोना के पीक के समय तेल की कीमत की वजह से लोग परेशान हो गए थे।

आम आदमी की जेब पर पड़ रही है महंगाई की मार

किसी वस्‍तु का भाव घरेलू बजट को सीधे प्रभावित करता है। हालांकि कीमत में जो कमी आई है वह ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है। मूल्‍य में कमी के बावजूद पिछले साल की तुलना में एक छोटे परिवार को सरसों तेल के मद में 350 रुपये प्रति माह अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

Mustard Oil Price: ब्रांडेड सरसों तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं नये दाम

छोटे परिवार में औसतन चार से पांच लीटर सरसों तेल Mustard Oil) की खपत होती है। तेल की बढ़ी कीमतों के कारण मजदूर वर्ग के निवाले पर असर पड़ा था। मध्‍यम और निम्‍न मध्‍यमवर्गीय लोगों की हालत भी खराब रही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago