Categories: Featured

क्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? जानिये क्या कहा कंपनी ने

भारत में कैडबरी चॉकलेट का पर्याय बन चुका है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे बड़े शोक से खाते हैं। लेकिन कैडबरी की चॉकलेट पर पिछले कुछ दिनों से बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कैडबरी चॉकलेट में बीफ यानी गोमांस है। कंपनी के तथाकथित दावे को स्क्रीनशॉट बनाकर सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है। इस स्क्रीनशॉट में बताया गया कि कैडबरी अपने कुछ प्रोडक्ट में जिलेटिन का इस्तेमाल करती है।

सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है। कई संगठन इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिलेटिन गोमांस से बना होता है। इस पर कैडबरी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उपभोक्ता इस तरह की भ्रामक बातों में न आए और इससे पहले तथ्य की जांच कर लें।

क्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? जानिये क्या कहा कंपनी ने

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी चीज को लेकर देश में बवाल मचा हो। पहले भी सोशल मीडिया के कारण ऐसी ख़बरें सामने आयी हैं। इस मामले में कैडबरी ने कहा है कि जो स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है भारत में बिकने वाली कैडबरी चॉकलेट से संबंधित नहीं है। भारत में कंपनी के जितने भी प्रोडक्ट बिक रहे हैं वह शत प्रतिशत शाकाहारी यानी वेजिटेरियन हैं। किसी भी रैपर पर ग्रीन डॉट इसकी गवाही देता है।

इस स्पष्टीकरण पर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्हें इसपर यकीन नहीं है। कैडबरी ने यह भी कहा कि इस तरह के भ्रामक पोस्ट से कंपनी की छवि को धक्का पहुंचा है। कंपनी ने कहा है कि स्क्रीनशॉट भारत में निर्मित मोंडेलेज उत्पादों से संबंधित नहीं है। मोंडेलेज इंटरनेशनल अमेरिकी कंपनी है, जो अब ब्रिटिश कंपनी कैडबरी की मालिक है। कंपनी ने कहा कि आप भली-भांति जानते हैं कि इस तरह के नकारात्मक और भ्रामक पोस्ट हमारे सम्मानित और बड़े ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास कम कर सकते हैं।

कई लोगों को में तो भय पैदा हो गया था कि जिस चॉकलेट को वह शोक से खा रहे हैं उसमें गोमांस मिला हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago