Categories: Uncategorized

सेक्टर 3 की समस्या 1 महीने बाद भी टस से मस नहीं हुई

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद की समस्याओं की यदि बात की जाए तो यहां इतने विकास कार्य नहीं होते हैं जितने लोगों की समस्या सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा साझा की जाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपनी आकर्षित तस्वीरें नहाते हैं लेकिन फरीदाबाद में सोशल मीडिया पर ज्यादातर प्रशासन की लापरवाही से होने वाली परेशानियों की तस्वीरें वायरल होती है।

आपको बता दें बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंजाबी वाड़ा इलाके की परेशानी पिछले कई सालों से टस से मस नहीं हुई है इसलिए यहां की मौजूदा लोग निरंतर अपनी इस परेशानी की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डालते हैं लेकिन इसके बावजूद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इसकी तरफ कोई सुध नहीं लेता।

सेक्टर 3 की समस्या 1 महीने बाद भी टस से मस नहीं हुई

दी गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं की एक तस्वीर 2021 की है जून के महीने की और दूसरी तस्वीर जुलाई के महीने की है लेकिन एक महीना  बीतने के बाद भी इनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह कहना था की ट्विटर पर उनके पास आने वाली लगभग 80 फ़ीसदी परेशानियों का समाधान किया जाता है लेकिन फरीदाबाद में ट्विटर की कतारें खत्म ही नहीं होती ।

यूं तो फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का दर्जा दिया गया है लेकिन किसी भी तरीके से फरीदाबाद स्मार्ट सिटी नहीं दिखाई देता।

इस इलाके के मौजूदा पार्षद के लिए लोगों का यह कहना है कि एक बार चुनाव जीतने के बाद पार्षद महोदय एक बार भी उन गलियों में दौरा करने के लिए नहीं आए।

पीयूष गोयल ने ये तस्वीरे सांझा करते हुए फरीदाबाद की दुर्दशा सोशल मीडिया पर बड़े से बड़े अधिकारी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने लिखा कि क्या इस नकारा पन के लिए हम पार्षद से संबंधित अधिकारी पर f.i.r. कर सकते हैं, पंजाबी वाड़े की यह गलियां लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए भी सोचने को मजबूर करती है इतनी बार समस्या की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है अब देखना यह है कि आखिर कब इस समस्या का समाधान होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago