Categories: Uncategorized

न जाने कब आएंगे मुख्यमंत्री और कब भरे जाएंगे सड़क के गड्ढे

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की सड़कें इतनी स्मार्ट है कि यहां से गुजरने पर लोगों के पेट का पानी तक हिल जाए आज हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद की एक ऐसी सड़क की जिस सड़क से रोजाना बड़े से बड़े अधिकारी और बड़े से बड़े वकील 1 नेता और आम जनता भी सभी इस सड़क से होकर गुजरते हैं लेकिन इतने लोगों के आने के बावजूद भी इस सड़क के सुंदरीकरण के लिए केवल कागजों में ही काम हुआ है।

सेक्टर 12 कोर्ट रोड फरीदाबाद की वह सड़क है जिस सड़क पर रोजाना अधिकारियों के आने के बावजूद भी सड़क पर बने गड्ढे ठीक नहीं किया जाएगा आपको बता दें कि आज से कुछ साल पहले जब हरियाणा के मुख्यमंत्री की यात्रा यहां से निकाली गई थी पवन की चुनावी रैली में बाधा ना आए इसलिए रातों रात सड़क पर बने हुए गड्ढों को भर दिया गया लेकिन खानापूर्ति के कार्य की वजह से यह सड़क कुछ ही दिनों में दोबारा से खराब हो गई ।

न जाने कब आएंगे मुख्यमंत्री और कब भरे जाएंगे सड़क के गड्ढे

लेकिन सवाल यह उठता है कि रोजाना बड़े से बड़े अधिकारी चाहे वह सरकारी कामकाज में हो या फिर खुद एक सरकार हो यानी कि ज्ञापन सौंपने के लिए भी बड़ी से बड़ी नेता इस रोड से होकर गुजरते हैं क्योंकि इसी सड़क पर सेक्टर 12 कोर्ट भी है लेकिन फिर भी इस सड़क की खस्ता हालत की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।

इससे पहले आपको बता दे कुछ साल पहले इसी सड़क पर यहां के माननीय विधायक का ऑफिस हुआ करता था लेकिन शायद उनको यह पता था कि यह सड़क कभी नहीं बन सकती इसलिए उन्होंने अपना ऑफिस भी दूसरी जगह बना लिया और अब इस सड़क को बिल्कुल अनदेखा कर दिया।



लगता है कि यह सड़क केवल तभी बन सकती है जब यहां पर किसी मंत्री का आवागमन इसलिए अभी सड़क से गुजरने वाले लोगों से भी पूछा जाए तो वह भी यही कहते हैं कि जब मुख्यमंत्री सड़क पर आएंगे अपनी चुनावी रैली निकालने के लिए तभी यह सड़क बनकर ठीक होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago