फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा शहर में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की वारदातों में सम्मिलित आरोपियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने ऑटो चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्की उर्फ दूना है जो बल्लभगढ़ का रहने वाला है।आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपी ने दो सीएनजी ऑटो चोरी किए थे।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को चोरी की ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से दोनों ऑटो बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चोरी किए गए ऑटो को बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…