Categories: Faridabad

सीवर की समस्या के समाधान हेतु सीएम को किया ट्वीट, अब होगा समस्या का समाधान?

वार्ड़ नंबर एक के अंतर्गत आने वाली राजीव कॉलोनी में पिछले सात महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिससे परेशान होकर स्थानीय निवासी पुनीत कुमार ने ट्विटर के माध्यम से इस समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को की है.

पुनीत कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पिछले सात महीने से सीवर ओवरफ्लो है, इससे होने वाली बीमारियों का जिम्मेदार मुख्यमंत्री जी होगें या फिर स्वास्थय मंत्री होगें. इस समस्या का कोई समाधान नही है .

सीवर की समस्या के समाधान हेतु सीएम को किया ट्वीट, अब होगा समस्या का समाधान?

दरअसल, शहर भर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार सीवर ओवरफ्लो की समस्या की खबरें आ रही हैं। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तथा निगम से इस समस्या के समाधान हेतु गुहार लगा रहे हैं परंतु इन सब के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

वार्ड नंबर 1 के अंतर्गत आने वाली राजीव कॉलोनी में भी पिछले 7 महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। घरों के सामने सीवर का गंदा पानी भरा रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से परेशान होकर पुनीत कुमार ने ट्विटर के माध्यम से सीएम को इस समस्या से अवगत कराया है।

स्थानीय निवासी ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या यहां काफी लंबे समय से बनी हुई। समस्या की शिकायत कई बार पार्षद तथा निगम अधिकारियों को कर ली गई है परंतु कुछ भी नहीं हो पा रहा है।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि एक तरफ महामारी का कहर और दूसरी तरफ गंदगी ने काफी परेशान किया हुआ है। प्रशासन का स्वच्छता पर कोई ध्यान नहीं है।

गौरतलब है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर पहले भी वार्ड नंबर 5 से सीएम को ट्वीट हो चुका है परंतु वहां भी समस्या का पूर्ण रूप से समाधान नहीं हो पाया है ऐसे में सीएम को ट्वीट करना भी अब व्यर्थ सिद्ध हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago