Categories: Uncategorized

हाईवे पर सोलर पैनल व वाहनचालकों से लूट करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 लोग हुए गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा अपराधियों पर नकेल कसकर लूट और चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने की दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने हाईवे पर सोलर पैनल की चोरी तथा वाहन चालकों के साथ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक, नीरज, जसवंत और नवीन का नाम शामिल है चारों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा गांव के रहने वाले हैं।

हाईवे पर सोलर पैनल व वाहनचालकों से लूट करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 लोग हुए गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ लूट और चोरी की धाराओं के तहत दो मुकदमे थाना छायंसा में दर्ज हैं जिसमें उन्होंने हाईवे पर लगे सोलर पैनल चोरी किए थे तथा हाईवे पर आने जाने वाले ट्रक ड्राइवरों के साथ मोबाइल और पैसों की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे दो मोबाइल फोन तथा 5400 रुपए बरामद किए गए।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की लत के चलते उन्होंने चोरी तथा लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।

आरोपियों ने बताया कि सोलर पैनल को उन्होंने राहगीरों को औने पौने दामों पर बेच दिया जिनमें से कुछ पैसे उन्होंने नशे में उड़ा दिए और बाकी बचे पैसे पुलिस ने बरामद कर लिए।पूछताछ पूरी होने के पश्चात सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago