Categories: Crime

गोलीकांड को लेकर व्यापारियों में भय और डर का माहौल, बैठक में उपस्थित रहे सभी व्यापारी

फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले आए दिन बुलंद होते जा रहे हैं गन पॉइंट पर बदमाश लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की कोशिशों में लगे रहते हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या बल्लभगढ़ के मेन मार्केट में डालचंद हलवाई के नाम से मशहूर दुकान पर हुआ।

तीन बदमाश बंदूक की नोक पर कैश लूटने का प्रयास करते दिखाई दिए। बदमाशों की दबंगई के चलते अब दुकानदारों में भय का माहौल है। महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है और बदमाशों के हौसले को बुलंद देखकर अब तो व्यापारी भी घबराने लगे हैं। आपको बता दे कि यह घटना 23 जुलाई के 9:30 बजे की है।

गोलीकांड को लेकर व्यापारियों में भय और डर का माहौल, बैठक में उपस्थित रहे सभी व्यापारी

बल्लभगढ़ मेन बाजार स्थित डालचंद हलवाई के नाम से फेमस एक हलवाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। अब दुकानदार काफी सकते में हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बल्लभगढ़ मेन बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए जिसको लेकर सारे व्यापारी वर्ग की मीटिंग है।

मीटिंग का प्रमुख उद्देश्य व्यापारी वर्ग के सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि व्यापारी अपना व्यापार बिना भय और ठीक ढंग से चला सके। आए दिन बाजारों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जिसको लेकर अब व्यापारी वर्ग काफी चिंतित है।

व्यापारी जगदीश का कहना है कि पुलिस को चाहिए कि वह दिन और रात में गस्त बढ़ाएं जिसको बड़े अधिकारी सुनिश्चित करें ताकि व्यापारी अपना काम ठीक ढंग से कर सकें। वही विजया रहे हैं अपने व्यापारी का कहना है कि व्यापारी पहले से ही काफी परेशान है अब इस तरह की वारदातें होंगी तो हम व्यापार कैसे करेंगे।

आपको बता दें कि दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे लेकिन दुकानदार की बहादुरी के चलते यह लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने में विफल हो गए थे। दुकानदार की माने तो दो लोग दुकानदार दीपक के पास बंदूक लेकर अंदर घुसे और दुकानदार से हाल-चाल पूछ कर दुकान में रखे सारे पैसे देने की बात कही।

लेकिन दुकानदार दीपक ने कहा कि मेरे पास कोई पैसे नहीं है। फिल्मी अंदाज में बदमाश दुकान के अंदर दाखिल होते हैं और देसी कट्टा लहराते हुए वापस भाग गए। दुकानदार की माने तो बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान में लूट के इरादे से घुसे थे जिनमें से दो ने मास्क पहना हुआ था और एक बाइक पर ही बैठकर आये थे।

फिलहाल पुलिस अभी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार गौतम ने बताया की पुलिस की टीम और सीआईए की टीम दोनों इस मामले की गहनता से जांच कर रही है सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस अपने सूत्रों से भी लगातार संपर्क में है। जल्द ही लूटपाट के इरादे से दुकान में दाखिल हुए तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago