Categories: Faridabad

अनियमित जलापूर्ति से परेशान लोगों ने लगाए खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे, जमकर किया प्रदर्शन

वार्ड नंबर 5 में पिछले ढाई महीने से अनियमित जलापूर्ति को लेकर आज पार्षद ललिता यादव के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस समस्या के संबंध में विचार विमर्श किया गया परंतु देखते ही देखते बैठक प्रदर्शन में तब्दील हो गई। ‌

बैठक में मौजूद लोग जवाहर कॉलोनी स्थित डिस्पोजल पर पहुंच गए तथा समस्या से परेशान होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, वार्ड नंबर 5 में पिछले ढाई महीने से नियमित तौर पर पानी नहीं आ रहा है जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद ललिता यादव के द्वारा इस विषय में कई बार नगर निगम के अधिकारियों तथा एफएमडीए के अधिकारियों को शिकायत की गई है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।

अनियमित जलापूर्ति से परेशान लोगों ने लगाए खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे, जमकर किया प्रदर्शन

वार्ड पार्षद की ओर से इस समस्या के विषय में निगम को दी गई अल्टीमेटम की अवधि भी बीते दिन खत्म हो गई जिसके बाद आज वार्ड पार्षद के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों में नगर निगम के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला जिसके बाद लोगों ने जवाहर कॉलोनी स्थित डिस्पोजल पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की तथा मनोहर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।


वार्ड पार्षद ने दिया था बीजेपी को समर्थन
वार्ड 5 की पार्षद ललिता यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था हालांकि विजय होने के बाद उन्होंने बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दिया तथा बीजेपी जिला कार्यकारिणी की में एक अहम सदस्य भी हैं। पार्षद ललिता यादव के साथ काम करने वाले उनके भाई अजय सिंह भी बीजेपी के समर्थक हैं तथा पार्षद का काम में हाथ बंटाते हैं।

आज भी अजय सिंह ने बैठक के साथ-साथ प्रदर्शन में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। उनकी मौजूदगी में स्थानीय निवासियों के द्वारा मनोहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ऐसे में स्वयं सत्ता में हो कर सत्तासीन पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कई सवाल उत्पन्न कर रही है।


गौरतलब है कि वार्ड नंबर 5 में पानी की समस्या के साथ-साथ सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी चरम पर है। सीवर ओवरफ्लो की समस्या के बारे में कई बार मुख्यमंत्री को भी ट्वीट किया जा चुका है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है ऐसे में एक और समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है और सरकार के प्रति लोगों के अंदर काफी रोष देखने को मिल रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago