Categories: Press Release

महामारी के चलते उतराखण्ड प्रशासन ने काँवड़ यात्रा पर रोक लगाई

आदेश का उल्लंघन कर कावड़ लेने जाने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस करेगी क्वारंटाइन इसके अलावा उनके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर करेगी कड़ी कार्रवाई।

महामारी संक्रमण की दूसरी लहर अभी तक पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले तीर्थस्थलों पर भक्तों की आवाजाही को नियंत्रति कर महामारी की रोकथाम करने के लिए उतराखण्ड सरकार और प्राशासनिक प्रमुखों की ओर से दिशा-निर्देश जारी करते हुए इस वर्ष की काँवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

महामारी के चलते उतराखण्ड प्रशासन ने काँवड़ यात्रा पर रोक लगाई

उत्तराखंड पुलिस एव प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ने वैश्विक महामारी कोविद-19 के दृष्टिगत फैसला लिया है कि इस वर्ष सावन मास में होने वाली काँवड़ यात्रा आयोजित नहीं की जाएगी। शिव भक्तों को अपनी एवं अपनों की जान की परवाह करते हुए सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करना चाहिए।

इस बार पैदल काँवड़ यात्रा एवं डाक काँवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। व्यावसायिक वाहन मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी तरह का वाहन तीर्थयात्रा अथवा काँवड़ यात्रा के लिए उपलब्ध नहीं कराएंगे।

अगर कोई भी व्यक्ति सरकार के द्वारा जारी किए गए निर्देशों की अवहेलना करता है तो उत्तराखंड सरकार उसको क्वॉरेंटाइन करने के साथ-साथ उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

उत्तराखंड पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा रद्द करने की फैसले के बारे में पुलिस मुख्यालय पंचकूला से जारी आदेश पर श्री ओ पी सिंह पुलिस आयुक्त महोदय ने डीसीपी ट्रैफिक सहित सभी जोनल डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारी को उनके क्षेत्र के काँवड़ यात्री / श्रद्धालुओं को कावड़ यात्रा रद्द होने बारे अवगत/ जागरुक करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago