Categories: Politics

किसानों को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला नही मिला माइक, चुप घर लौटे

केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया कृषि कानून अब हर एक नेता के लिए किसी ना किसी तरह परेशानी का सबब बनता जा रहा है, खासकर कि हरियाणा में तो इसका जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है।

इसका ताजा उदाहरण  हरियाणा के जींद जिले में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को उन्हें संबोधित करने के लिये माइक नहीं देने पर भी मिला। जिससे वह नाराज होकर बिना बोले ही वापस लौट गये।

किसानों को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला नही मिला माइक, चुप घर लौटे

दरअसल, धरना स्थल पर पहुंचते ही चौटाला का स्वागत किया गया और मंच के सामने बैठने के लिए कुर्सी दी गई लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें माइक नहीं दिया इससे नाराज चौटाला बिना बोले ही लौट गए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का यहां आने का कार्यक्रम एक सप्ताह पहले ही तय हो चुका था . संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों -कैप्टन भूपेंदर व सतबीर बरसोला ने बताया कि उन्होंने पहले ही इनेलो के स्थानीय नेताओं को अवगत करा दिया था कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को यहां मंच साझा नहीं करने दिया गया है और चौटाला को भी मंच व माइक साझा नहीं करने दिया जाएगा।

एक अन्य कार्यक्रम में खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसान एवं मजदूर विरोधी बताया। गौरतलब, पिछले सात महीने पहले से केंद्र सरकार द्वारा पारित किए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने प्रदर्शन का अंजाम आए दिन किसानों के विरोध प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला रहा हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago