Categories: Featured

कहानी तीन टांगों वाले एक शख्स की, जो सालों तक लोगों के बीच बना रहा था रहस्य

इस पृथ्वी पर बहुत ही ऐसी अजीबोगरीब बातें घटती हैं जिसपर यकीन कर पाना बहुत ही असंभव हो जाता है। आपने कई तरह की अजब-गजब चीजों को देखा भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी तीन टांगों वाले इंसान को देखा है? जी हां, यह हैरान करने वाली बात बिल्कुल सच है। इटली के सिसिली द्वीप में 1889 में एक शख्स पैदा हुआ था, जिसके तीन पैर थे।

ऐसे इंसान को देखकर आपको डर लगने लगेगा। आमतौर इंसान के 2 ही पैर होते हैं। इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान रह जाता था। वैसे तो प्रकृति ने हर इंसान को एक जैसा ही बनाया है। रंग-रूप, कद-काठी को छोड़कर दुनियाभर में लगभग सभी लोग एक जैसे ही हैं।

कहानी तीन टांगों वाले एक शख्स की, जो सालों तक लोगों के बीच बना रहा था रहस्य

कुदरत जब अपने खेल दिखाती है तो अच्छे से अच्छा व्यक्ति भी मूकदर्शक बनकर देखता रह जाता है। कुछ लोगों की शरीर की बनावट बेहद ही अनोखी होती है, जिसे देखकर कोई भी हैरत में पड़ सकता है। ऐसे ही इटली के रहने वाले एक शख्स की दो नहीं बल्कि तीन टांगें थी और इस असाधारण रूप के साथ वो 77 सालों तक जिंदा रहा।

आपने कई तरह के अजब-गजब चीजों को देखा होगा लेकिन यहां मामला कुछ अलग ही था। फ्रांसेस्को फ्रैंक लेंटिनी नाम के इस शख्स का जन्म 18 मई 1889 को इटली के सिसिली द्वीप में हुआ था। वो अपने 12 भाई-बहनों में पांचवें नंबर की संतान थे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फ्रैंक लेंटिनी की तीन टांगें और दो प्राइवेट पार्ट थे। उसका चौथा पैर उसकी तीसरी टांग के घुटने के पास से निकल रहा था। हालांकि, वह पैर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था।

जो उसे देखता था अचंभित हो जाता था। किसी को पहली बार पर यकीन नहीं होता था। उन्हें किसी तरह का डिसऑर्डर था, जिसमें उनके शरीर से आधा जुड़वा बच्चा जुड़ा हुआ था। वो ‘आधा बच्चा’ उनकी रीढ़ की हड्डी के साथ जुड़ा था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago