Categories: Uncategorized

घरेलू कलह के चलते बच्चो समेत घर से भागी महिला, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लौटाई घर की खुशियां

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने शहर में गुमशुदा बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गो को लेकर सभी थाना चौकियों एवं मिसिंग सेल को उन्हें जल्द से जल्द तलाशने के आदेश जारी किये है जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना सुरजकुण्ड की पुलिस टीम ने लापता महिला को बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है।

6 जून को महिला के पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके चलते वह दोनो बच्चों को लेकर घर से चली गई है।

घरेलू कलह के चलते बच्चो समेत घर से भागी महिला, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लौटाई घर की खुशियां

उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को और जगह तलाश करने की कोशिश की परंतु उसे कामयाबी नहीं मिली।महिला के पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तुरंत पुलिस टीम के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर महिला की तलाश शुरु कर दी गई।

पुलिस कंट्रोल रुम से सभी थाना चौकियों में सूचना भेजी गई। फोटो पुलिस व्हाट्सएप ग्रपों में डालकर महिला बारे में पता किया तथा पुलिस टीम ने महिला के रिश्तेदारो से फोन पर सम्पर्क किया।

कड़ी मशक्कत करने के पश्चात गुप्त सूत्रों की सहायता से महिला को उत्तर प्रदेश के कानपुर से बरामद किया गया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया और उसे हिदायत दी गई कि अपनी पत्नी के साथ कलह ना करें और शांतिपूर्वक अपने परिजनों के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करें।

महिला को वापस पाकर उसके परिजन बहुत खुश हुए और पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए तहे दिल से उनका धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago