Categories: Featured

महामारी में बुरा समय आने पर टीचर कर रहे थे कार में गुजारा, पुराने शिष्य ने देखा तो ऐसे बदलकर रख दी जिंदगी

महामारी सभी की ज़िंदगी में काफी बदलाव लेकर आयी है। महामारी ने सभी क्षेत्रों में अपना प्रभाव दिखाया है। हम सभी जानते हैं कि गुरु-शिष्य का रिश्ता अनमोल होता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी ऐसा ही अनमोल रिश्ते की कहानी सामने आई है। जहां शिक्षक जोस विलारूएल पैसों की तंगी की वजह से पिछले सात सालों से एक कार में अपनी जिन्दगी गुजार रहे थे। जब यह बात उनके पूर्व छात्रों को पता चली तो उन्होंने अपने 77 साल के बुजुर्ग शिक्षक को उनके जन्मदिवस पर एक अमूल्य तोहफा दिया। 

एक ऐसा उपहार जिसके बारे में शायद ही उस शिक्षक ने सोचा होगा। दरअसल, मैक्सिको में रह रहे परिवार काे मदद करने के लिए शिक्षक पिछले सात सालों से अपनी 24 साल पुरानी कार में रह रहे थे। उनकी यह हालत देखते हुए पूर्व छात्रों ने शिक्षक के 77वें जन्मदिन पर 20 लाख रुपये का चेक तोहफे के रूप में दिया। अपने छात्रों का यह प्यार देख जोस भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे इस तोहफे ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी। अब मैं अपना घर खरीद सकूंगा। अपने परिवार के साथ रह सकूंगा।

महामारी में बुरा समय आने पर टीचर कर रहे थे कार में गुजारा, पुराने शिष्य ने देखा तो ऐसे बदलकर रख दी जिंदगी

यह मामला अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें जोस कैलिफोर्निया के फोंटाना शहर के स्कूल में पढ़ाते हैं। उनके ही एक पूर्व छात्र स्टीवन ने बताते हैं कि उनके के पास 1977 की फोर्ड थंडरबर्ड एलएक्स कार है। इस छोटी सी कार में ही उन्होंने अपना पूरा घर बना लिया है। पिछले कई सालों से मैं उन्हें इसी कार में ही रहते हुए देख रहा था। उनकी यह हालत मुझसे देखी नहीं जा रही थी। इसलिए एक दिन मैंने उनकी मदद करने का फैसला किया और फंड रेजिंग अकाउंट बनाया। 

अपने गुरु के लिए इस शिष्य ने काफी मेहनत की और उन्हें ऐसा उपहार दिया जो सभी को भावुक कर रहा है। साल 2013 से ही जोस कार में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन महामारी काल में स्कूल बंद हो जाने की वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई। कहीं भी काम मिलना मुश्किल हो गया। उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे किराए का घर ले पाए। जितना भी कमाते थे वो सब मैक्सिको में रह रहे परिवार को भेज देते थे। 

गुरु के ही अच्छे ज्ञान के कारण इस शिष्य ने ऐसा कर दिखाया। हर कोई इस छात्र की तारीफ कर रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago