Categories: Faridabad

खोरी प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट के आदेश जंगल की जमीन को जंगल में ही की जाए तब्दील

नगर निगम द्वारा गांव खोरी में भारी तोड़फोड़ की गई। दिल्ली सीमा से लगे लाल कुआं क्षेत्र में की गई तोड़फोड़ के दौरान करीब 750 से अधिक मकानों को तोड़ा गया। खोरी गांव में सोमवार को भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तोड़फोड़ कार्रवाई जारी रही।

तोड़फोड़ के समय पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात रहा ताकि विरोध प्रदर्शन से बचा जा सके।बता दें कि 7 जून को सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम व हरियाणा सरकार को गांव लकडपुर की राजस्व संपदा पर बसे खोरी गांव में तोड़फोड़ करने के आदेश दिए थे।

खोरी प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट के आदेश जंगल की जमीन को जंगल में ही की जाए तब्दील

कोर्ट से जारी आदेश में कहा गया था कि जंगल की जमीन को फिर से जंगल में ही तब्दील किया जाएगा। कोर्ट के आदेश अनुसार पूरे गांव में नगर निगम द्वारा तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

गांव में तोड़फोड़ को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। लेकिन नगर निगम व खोरी गांव की एनजीओ द्वारा सुप्रीम कोर्ट में खोरी गांव में तोड़फोड़ न करने का पक्ष रखा गया

जिसमें कोर्ट द्वारा तोड़फोड़ कार्रवाई रोकने से इंकार कर दिया गया। खोरी गांव में फार्म हाउस पर तोड़फोड़ कार्रवाई के लिए नगर निगम को 4 सप्ताह का समय दिया गया।

इसके साथ ही कोर्ट के नए आदेश पर नगर निगम शनिवार सुबह 7 पौपलैंड व 7 जेसीबी सहित तोड़फोड़ कार्यवाही के लिए गांव पहुंचा। इससे पूर्व गांव की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया तथा दिल्ली से गांव में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

घरों में पुलिस का पहरा बिठा देने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने घर खाली करने शुरू कर दिए। लोगों द्वारा अपने-अपने घरों के गेट पर शटर आदि उखाड़े गए। इस मामले के चलते दिल्ली, लाल कुआं व प्रहलादपुर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान करीब 750 से अधिक मकानों को नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते द्वारा तोड़ा गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago