Categories: Uncategorized

फरीदाबाद के इस पुलिसकर्मी को सलाम, किशोरी को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी

अभी हाल ही में एक हादसा होते होते टाला है शनिवार शाम सेक्टर- 28 मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर एक युवती आत्महत्या के इरादे से गई थी। राहत की बात ये है की युवती ठीक है और इसका पूरा श्रेय वहां मौजूद पुलिस सिपाही को जाता है।

दरअसल अभी कुछ दिनों पहले एक युवती सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर आत्महत्या के इरादे से गई थी। वह छज्जे पर बैठी हुई थी। और किसी भी समय छलांग लगा सकती हैं। लेकिन ये हादसा होते होते टाल गया। वहां मौजूद पुलिस सिपाही सरफराज खान ने अपनी जान पर खेलकर युवती को बचाया।

फरीदाबाद के इस पुलिसकर्मी को सलाम, किशोरी को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी


इस पर पुलिस सिपाही सरफराज खान का कहना था कि अगर मैं अपनी जान की परवाह करता तो उस बहन को कैसे बचा पाता। उस समय परिस्थिति ही कुछ इस प्रकार थी कि ज्यादा सोचने का समय नहीं था। आपको बता दे की जिस छज्जे पर युवती बैठी थी उसकी ऊंचाई लगभग 70 फुट थी अगर वह छलांग लगाती तो बचना समझो नामुमकिन था।


सरफराज ने बताया कि उस समय वह मेट्रो स्टेशन के पास ही थे। तभी थाना प्रभारी मदन गोपाल ने उन्हें तुरंत सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन पहुंचने का आदेश दिया। जब सरफराज वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि 23-24 साल की युवती स्टेशन के छज्जे पर हाईवे की तरफ पैर लटकाकर बैठी हैं।

सीआइएसएफ के जवान और वहां मौजूद लोग उसे ऊपर आने के लिए कह रहे थे। पर युवती ने उनकी बात नहीं मानी। वह जिद पर अड़ी रही।

मौके पर पहुंचे सरफराज ने अपनी सोझभूज से उस युवती को बचाया। दरअसल सरफराज ने सीआइएसएफ के कर्मचारियों से कहा कि वह उससे बातों में लगाकर ध्यान बटाएं। तभी वह दूसरी तरफ से छज्जे पर पहुंच गए और कसकर उसका हाथ पकड़ लिया। तब वही भीड़ में मौजूद एक युवक भी वहा आया। और उस युवती को बचाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago