Categories: Faridabad

पानी और प्रदर्शन के बीच फंसकर रह गया फरीदाबाद, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं हो पा रहा है समाधान

शहर में इन दिनों पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पानी की समस्या से परेशान लोग आए दिन निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन भी पानी की समस्या से परेशान होकर पर्वतीय कॉलोनी के लोगों ने बूस्टर पर जोरदार प्रदर्शन किया वही आज भी सैनिक कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने अनियमित पेयजल आपूर्ति को लेकर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद निगम की एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा ने सैनिक कॉलोनी में जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा 3 दिनों के अंदर समस्या का समाधान करने की बात कही।

पानी और प्रदर्शन के बीच फंसकर रह गया फरीदाबाद, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं हो पा रहा है समाधान

दरअसल, वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाली सैनिक कॉलोनी में काफी लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले दो महीने से यहां पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।

यहां पीने के पानी में सीवर का पानी मिला हुआ आ रहा है तथा नियमित तौर पर पानी भी नहीं आ रहा। इस समस्या से परेशान होकर आज लोगों ने निगम मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासी डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि यहां पर काफी लंबे समय से पानी की समस्या है। इस विषय में कई बार निगम अधिकारियोंं तथा पार्षद को दी जा चुकी है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।


एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां पर प्रशासन कोई भी सुविधा नहीं दे रहा है। हम टैक्स देने के बावजूद भी निगम की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।


गौरतलब है कि इस समय पूरे फरीदाबाद में पानी की समस्या चरम पर है वही अब रेनीवेल की सप्लाई फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पास चली गई है ऐसे में निगम प्रशासन पानी सप्लाई को लेकर हाथ खड़े कर देता है। निगम अधिकारी कहते हैं कि रैनीवेल से सप्लाई आएगी तभी हम पानी दे पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago