Categories: Faridabad

बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, जिले के इस सरकारी स्कूल ने मारी बाजी, प्राप्त किया शत-प्रतिशत परिणाम

राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55 के बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी छात्र 80% से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे। जबकि विज्ञान संकाय में कुल 81 घोषित परिणाम में से 60 विद्यार्थियों के प्राप्तांक 90% से भी अधिक रहे।

सीबीएसई बोर्ड से आए विद्यार्थियों में से 9 विद्यार्थियों का परिणाम किन्हीं अज्ञात कारणों से विलंबित दर्शाया गया है। जबकि वाणिज्य संकाय में 37 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक व सभी ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 90 विद्यार्थी विज्ञान संकाय में जबकि 37 विद्यार्थी कॉमर्स संकाय में अध्यनरत थे ।

बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, जिले के इस सरकारी स्कूल ने मारी बाजी, प्राप्त किया शत-प्रतिशत परिणाम

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने सभी विद्यार्थियों के साथ अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए खुशी मनाई व विद्यार्थियों का मीठा मुंह करा कर अभिनंदन किया।

इस विद्यालय के स्टार विद्यार्थी चंदन प्रजापति जो कि दो वर्ष पूर्व दसवीं में जिले में प्रथम व हरियाणा में 11 वें स्थान पर रहे थे, ने अभी भी विज्ञान संकाय से 98% अंक लेकर अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराया है। विज्ञान संकाय के प्राध्यापक मनीष मखीजा, सुनित यादव, बृजेश शर्मा ज्योतिष और और मनीष यादव, वसीम अहमद तथा कॉमर्स संकाय के प्राध्यापक पंकज गुप्ता, वीरेश कुमार, देशराज सिंह, सोनिका सरोहा, दीपक वशिष्ठ, दर्शन लता आदि ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी व खंड शिक्षा अधिकारी बलवीर कौर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत, समस्त अध्यापकगण व विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago