Categories: Uncategorized

दूल्हे को कोविद गाइडलाइंस का पालन करना पड़ गया महंगा, फिर हुआ ऐसा दिलचस्प वाकया

महामारी से बचाव के लिए सरकार ने कुछ गाइडलाइंस जारी की है। गाइडलाइंस के मुताबिक कही भी भीड़ ना इक्कट्टी की जाए व नियमित दूरी बनाई जाए। गाइडलाइंस के मुताबिक, शादी समारोह में भी सीमित संख्या में ही लोगों को शामिल होने की इजाजत है। हालांकि, ये गाइडलाइंस का पालन करना एक दूल्हे को महंगा साबित हुआ है।

दरअसल हुआ यू की जब दूल्हा कम बारातियों को लेकर मंडप पर पहुंचा तो लड़की वाले इस बात से नाराज़ हो गए और उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे को कोविद गाइडलाइंस का पालन करना पड़ गया महंगा, फिर हुआ ऐसा दिलचस्प वाकया

दुल्हन के चाचा ने बाराती कम आने पर विवाह करने से इनकार कर दिया और बेटी का विवाह दूसरे लड़के के साथ करा दिया।

आपको बता दे की ये दिलचस्प किस्सा थाना राया इलाके के तेहरा गांव का है। तेहरा निवासी मदन ने अपनी बेटी की शादी मांट गांव नगला में रहने वाले सूरज पाल सिंह के साथ में तय किया था। शादी वाले दिन  निर्धारित समय पर बारात गाजे-बाजे के साथ तेहरा गांव पहुंची थी।

लेकिन कम बाराती होने की वजह से लड़की वाले नाराज़ हो गए। और शादी न करने का फैसला किया। दूल्हे को जब इस बात का पता चला तब बारातियों में मायूसी छा गई।

लॉकडाउन की गाइडलाइंस के चलते सूरजपाल 25-30 बारातियों को लेकर गए थे। उन्हें दूसरे ग्रामीणों ने अपने यहां पर भोजन कराया। ग्रामीणों ने बारातियों को समझाया और रात को रोक लिया। हालांकि अगले दिन सुबह ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने पंच पंचायत कर दूल्हे की दूसरे जगह पर शादी करा दी। इस शादी से वह खुश थे और  खुशी-खुशी बारात अपने गांव वापस लौट गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago