Categories: Faridabad

समाजसेवा मेरी रगों में है, इसके लिए मैं सदा तत्पर हूं : गोल्डी अरोड़ा

फ़रीदाबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला महासचिव एवं समाजसेवी गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि फ़रीदाबाद ओदयोगिक नगरी को पाकिस्तान से आए पंजाबी वर्ग ने बसाया और एक पहचान दी । श्री अरोड़ा ओल्ड फ़रीदाबाद की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे ।

सखी सरवर बिरादरी द्वारा पंजाबी धर्मशाला में युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता गोल्डी अरोड़ा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया था । सखी सरवर बिरादरी के अध्यक्ष पवन डाबर , चेयरमैन ओमप्रकाश डाबर, नरेंद्र वधवा , महेन्द्र वर्मा , जुगल किशोर ढींगरा , रणजीत रावल , जयकिशन टूटेजा , पृथ्वी गांधी व सरज़ू गांधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । समारोह में समाजसेवी अमर चौधरी एवं पारस राय का भी स्वागत किया गया ।

समाजसेवा मेरी रगों में है, इसके लिए मैं सदा तत्पर हूं : गोल्डी अरोड़ा


युवा समाजसेवी गोल्डी अरोड़ा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सखी सरवर बिरादरी द्वारा पंजाबी धर्मशाला के पुराने जर्जर भवन की जगह नए भवन को बनाने के लिए उनसे जो भी सहयोग होगा वह करेंगे । धर्मशाला के चेयरमैन ओमप्रकाश डाबर ने कहा कि धर्मशाला सामाजिक कार्यों व ऐसे लोगों के लिए बनाया जा रहा है

जो अपने बच्चों की शादी में होटल या फार्म हाउस का खर्च वहन नहीं कर सकते । वह लोग इस धर्मशाला में धूमधाम से शादी कर सकें । उन्होंने धर्मशाला के लिए गोल्डी अरोड़ा द्वारा सहयोग दिए जाने की प्रशंसा करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया । संस्था के प्रधान पवन डाबर ने कहा कि उनकी संस्था श्री अरोड़ा के साथ पूरी तरह खड़ी रहेगी ।

वह कभी भी एक आवाज़ देंगे तो उनकी संस्था एवं बिरादरी उनके साथ खड़ी मिलेगी ।
कार्यक्रम के उपरांत गोल्डी अरोड़ा ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि पंजाबी बिरादरी के लोगों की ख़ासियत है कि वह जो भी करते हैं दिल से करते हैं , चाहे व्यापार हो या आपसी प्यार अथवा सामाजिक कार्य या कोई अन्य काम । उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य उनकी रगों में है और वह समाजिक कार्यों के लिए तत्पर हैं ।

उन्होंने ग्रेटर फ़रीदाबाद में वृक्षारोपण अभियान चलाया है , और वहाँ की मुख्य सड़कों के आसपास व फुटपाथ पर पेड़ लगा रहे हैं । वहाँ लगाए जा रहे पेड़ पौधों के रखरखाव के लिए ट्री गार्ड भी लगवा रहे हैं तथा उनके लिए बाक़ायदा माली व पानी देने के लिए टेंकर का भी इंतज़ाम किया है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago