एमडीयू के तुगलकी फरमान को लेकर एनएसयूआई ने मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के घर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद। आज एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने अपने रुके हुए रिजल्ट को लेकर तथा अवैध जुर्माना माफ करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उनकी अनुपस्थिति में निजी सचिव कौशल बाटला को ज्ञापन सौंपा। 

एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि हाल ही में प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है जिसमें अकेले पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के लगभग 350 छात्रों के परीक्षा परिणाम में N.E(नॉट एलिजिबल) आया हैं जिसकों हटवाने के लिए छात्रों को 3000 रुपये जुर्माना के रूप में देने है।

एमडीयू के तुगलकी फरमान को लेकर एनएसयूआई ने मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के घर किया प्रदर्शन

इस जुर्माने को लगभग सभी छात्र दे भी चुके हैं लेकिन इसके बावजूद छात्रों का परीक्षा परिणाम नही आया हैं। इस जुर्माने से अलग C.R(कंटिन्यू रजिस्ट्रेशन) के नाम पर 5000 रुपये का जुर्माना और मांगा जा रहा है जिसके बाद छात्रों का रुका हुआ परीक्षा परिणाम घोषित होगा। इस तरह से एक छात्र को अपना परीक्षा परिणाम घोषित करवाने के लिए 8400 रुपये का जुर्माना देना होगा जिसमें से 400 कॉलेज की तरफ से दिए जायेंगे और 8000 रुपये प्रत्येक छात्र को देने हैं।

कृष्ण अत्री ने कहा कि जिस समय दाखिला होता है उसी समय छात्रों से सभी दस्तावेज ले लिए जाते हैं फिर उसके बाद दुबारा से छात्रों से कागजात माँगने का तथा कागजात के नाम पर अवैध जुर्माना वसूलने का कोई औचित्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब अकेले नेहरू कॉलेज में लगभग 350 छात्र-छात्रा हैं तो बाकी अन्य कॉलेजों में ना जाने कितने छात्र परेशान होंगे।

उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर 23 जुलाई को भी एक ज्ञापन नेहरू कॉलेज के प्राचार्य को हरियाणा के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, एमडीयू के वाईस चांसलर और एग्जाम कंट्रोलर के नाम सौंपा था लेकिन उस पर अभी तक भी कोई सुनवाई नही हुई हैं।

अत्री ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में ज्यादातर गरीब, किसान, मजदूर तथा मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र पढ़ते हैं। सरकारी कॉलेजों में इतनी फीस एक साल की नही होती जितना अब जुर्माने के रूप में वसूले जा रहे हैं।

इसलिए हरियाणा की खट्टर सरकार तथा एमडीयू प्रशासन को इस अवैध जुर्माने को माफ करके छात्रों का रुका हुआ परीक्षा परिणाम घोषित कर देना चाहिए तथा रुके हुए रोल नंबर जारी कर देने चाहिए ताकि छात्र अपनी आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से कर सके।

इस मौके पर सत्यम शर्मा, गुरजीत सिधु, अंकुश चौधरी, कृष्ण ठाकुर, मनीष कुमार, जतिन तंवर, राजकुमार, विनय सिन्हा, सचिन, कार्तिक, सुमित, कुणाल, रोहित, पवन, गरिमा चौधरी, नैंसी, आरती, मुस्कान, तन्नू, भावना, भारती, साक्षी, पूजा, काजल, योगिता, पल्लवी, नंदनी, सचिन, संदीप, संजय, तुषार, अरुण, दिलीप, सौरव, तन्मय, नीरज, नितिन आदि सैंकड़ो छात्र-छात्रा मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago