Categories: Uncategorized

बेरोजगारों को सुनहरा मौका, Paytm 35 हजार रुपये की सैलरी पर 20 हजार अंडरग्रेजुएट्स को करेगी हायर, ये है प्रोसेस

महामारी के दौरान भाई लोग बेरोजगार हो चुके हैं ऐसे में रोजगार की तलाश में युवा से लेकर अनुभवी व्यक्ति भी और दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन यह खबर शायद आप को रोजगार दिलाने में मदद कर सकती है इसीलिए बिना किसी देरी के हमारे इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार इस बड़ी कंपनियां अप्लाई करें।

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही है। देश की बड़ी डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी पेटीएम (Paytm) दिवाली से पहले 16,600 करोड़ रुपये का IPO लाने जा रही है। इसे अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। कंपनी आईपीओ लाने से पहले पूरी तरह से कमर कस रही है।इसके लिए पेटीएम अब अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। Paytm ने अंडरग्रेजुएट्स को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अपना फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव (FSE) कार्यक्रम शुरू किया है।

सेल्स एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए हायरिंग

बेरोजगारों को सुनहरा मौका, Paytm 35 हजार रुपये की सैलरी पर 20 हजार अंडरग्रेजुएट्स को करेगी हायर, ये है प्रोसेस


पेटीएम ने व्यापारियों को डिजिटल अपनाने के बारे में शिक्षित करने के लिए 20,000 फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव को नियुक्त करने की योजना बनाली है।सेल्स एक्जीक्यूटिव व्यापारियों और उपयोगकर्ताओं को डिजिटल सेवाओं पर शिक्षित करेंगे और कंपनी के विभिन्न डिजिटल उत्पादों को बढ़ावा देंगे।इससे कई लोगों को रोजगार मिल सकता है और कई लोगों की मुश्किल आसान होगी।

₹35,000 होगी सैलरी

जानकारी के अनुसार बताना चाहेंगे की भर्ती किए गए फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव के पास मासिक वेतन ₹35,000 साथ ही कमीशन के रूप में अधिक कमाने का अवसर भी होगा। FSE पेटीएम के प्रोडक्ट की पूरी श्रृंखला को बढ़ावा देगा जिसमें पेटीएम ऑल-इन-वन QR codes, पेटीएम ऑल-इन-वन POS मशीन, पेटीएम साउंडबॉक्स के साथ-साथ वॉलेट, यूपीआई, पेटीएम पोस्टपेड, जैसे कंपनी के पारिस्थितिकी तंत्र में अन्य उत्पाद शामिल हैं

10-12 वीं पास कर सकेंगे आवेदन



इस नौकरी के लिए कोई भी व्यक्ति जो कम से कम 18 वर्ष का है और वह 10 वीं, 12 वीं या फिर या ग्रेजुएट हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति एंड्रॉइड स्मार्टफोन से पेटीएम ऐप का उपयोग करके आवेदन कर सकता है।दोपहिया वाहन रखने वालों को वरीयता दी जाएगी, जो यात्रा करने में सहज हैं और बिक्री का पूर्व अनुभव रखते हैं। आवेदकों को स्थानीय भाषा और क्षेत्र का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इन सभी काबिलियत होने के बाद भी इस नौकरी में आपको अवसर मिलेगा।



जल्द आ रहा है Paytm का आईपीओ

खबर है कि पेटीएम अपने ₹16,600 करोड़ के आईपीओ के साथ बाजार में जल्द से जल्द दस्तक देगा। Paytm का आईपीओ अक्टूबर तक आने की संभावना है। कंपनी ने 15 जुलाई को मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपनी शुरुआती शेयर बिक्री के लिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago