Categories: India

फरीदाबाद-गुरुग्राम के व्यापारी-उद्यमियों सहित वैश्य संगठनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया धन्यवाद

हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन रखे जाने से वैश्य समुदाय में उत्साह बरकरार है। दिल्ली, हरियाणा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वैश्य सभाएं इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त कर रही हैं। बुधवार को सीएम का आभार व्यक्त करने गुरुग्राम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे

फरीदाबाद-गुरुग्राम के व्यापारी-उद्यमियों सहित वैश्य संगठनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया धन्यवाद

फरीदाबाद-गुरुग्राम के व्यापारी-उद्यमियों सहित वैश्य संगठनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को व्यवस्था परिवर्तक बताया। फरीदाबाद के विधायक एवं नरेंद्र गुप्ता और वैश्य समन्वय समिति के प्रधान जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से भव्य आभार कार्यक्रम के लिए समय मांगा।


बता दें, समाजवाद के प्रवर्तक और वैश्य समाज के महाराजा अग्रसेन ने द्वापर युग में हिसार के नजदीक अग्रोहा की स्थापना की थी। विश्व भर में रह रहे अग्र वंशजों के लिए अग्राेहा पावन स्थल है। वैश्य समुदाय के प्रतिनिधि मान रहे हैं कि हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखे जाने से विश्व भर के वैश्यों का आत्मिक लगाव इस एयरपोर्ट से होगा।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से व्यापार समिति बल्लभगढ़ के महासचिव बिशन बंसल, वैश्य समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, धौजिया संगठन के प्रधान कैलाश गर्ग, अग्रवाल पीजी कालेज के महासचिव विनोद मित्तल,फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सजन जैन, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संतगोपाल गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, जीतेंद्र मंगला,विष्णु गुप्ता, राकेश गुप्ता, पंकज गर्ग, मुकेश अग्रवाल, अरुण बजाज, गौतम चौधरी,महावीर गोयल, ईश्वर गोयल, अनिल चांदीवाला,नवीन गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल, कन्हैया गोयल, लोकेश अग्रवाल शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़,नूंह भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago