Categories: Faridabad

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर निगमायुक्त को लिखा पत्र, आमरण अनशन करने की कही बात

सीएम को किए गए ट्वीट्स को लेकर शहर भर में प्रसिद्ध वार्ड नंबर 5 से एक बार फिर सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत निगम अधिकारियों के पास पहुंची है। इस बार स्थानीय निवासी राम सिंह यादव ने निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल को इस विषय से पत्र लिखकर अवगत कराया है।

पत्र में इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की गुहार लगाई गई है वही समाधान ना होने पर आमरण अनशन करने की भी बात कही है।

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर निगमायुक्त को लिखा पत्र, आमरण अनशन करने की कही बात

दरअसल, पर्वतीय कॉलोनी के अंतर्गत आने वाली बाल कल्याण पॉकेट में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से परेशान होकर कई बार स्थानीय निवासियों के द्वारा सीएम को ट्वीट भी किया गया है परंतु समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है।‌ इस विषय में स्थानीय निवासी राम सिंह यादव ने निगमायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल को पत्र लिखा है तथा अपनी समस्या रखी है।

राम सिंह यादव ने बताया कि बाल कल्याण पॉकेट से लेकर शिवाजी स्कूल तक पूरा क्षेत्र जलमग्न है, निगम अधिकारियों को इस विषय में कई बार शिकायत दी जा चुकी है परंतु समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों को यहां पर फरवरी 2021 में सीवर लाइन डालने की परंतु शायद निगम अधिकारी मानसून का इंतजार कर रहे थे।

हालात इतने ज्यादा खराब है कि चारों तरफ बदबू ही बदबू आती रहती है वही गंदगी का आलम रहता है। उन्होंने निगमायुक्त से मांग की है कि जब तक यह नई सीवर लाइन नहीं डल जाती तब तक यहां के अंडर ग्राउंड स्टॉर्म वाटर लाइन को साफ करवा दिया जाए।


गौरतलब है कि वार्ड नंबर 5 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जनवरी 2021 से लेकर अभी तक लगातार सीएम को ट्वीट किए जा रहे हैं परंतु समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है।

सीएम को ट्वीट के बाद निगम अधिकारी समस्या का केवल खानापूर्ति समाधान करते हैं जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago