Categories: Featured

ये है दुनिया का सबसे महंगा ‘खाना’, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

खाने का दीवाना हर कोई होता है। हर किसी को कोई न कोई चीज ज़रूर पसंद होती है खाने की। लोग खाते समय पैसे को भी नहीं देखते हैं। आप अगर खाने के शौकीन हैं और जायके के लिए कितनी भी कीमत अदा कर सकते हैं। तो दुनिया के सबसे महंगे खाने के बारे में क्या कहेंगे, दुनिया का सबसे महंगा भोजन ‘कैवियार अल्मास’ भोजन है। यह भोजन दरअसल दुर्लभ ईरानी बेलुगा मछली के अंडे से बना स्टर्जन होता है। जो कि 60 से 100 पुराना होता है।

इसे खाने के दीवानों की कोई कमी नहीं है और काफी लोग इसे मजे से खाते हैं। खाने की यह वस्तु केवल लंदन के पिकाडिली में कैवियार हाउस और प्रूनियर में मिलती है। पूरी तरह बनने के बाद यह ‘कैवियार अल्मास’ भोजन 36 हजार डॉलर यानी करीब 27 लाख रुपये प्रति चम्मच तक बिकता है।

ये है दुनिया का सबसे महंगा 'खाना', कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आप सोच रहे होंगे की इतने में तो इंसान पूरी ज़िंदगीभर का खाना ही खा ले। लेकिन इस मिठाई के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। लिंडथ होवे पुडिंग मिठाई यह दुनिया की सबसे महंगी मिठाई मानी जाती है। इसे हाई-एंड बेल्जियन चॉकलेट, गोल्ड, कैवियार और दो कैरेट के हीरे से बनाया जाता है। यह मिठाई 34 हजार 531 डॉलर प्रति पुडिंग बिकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इसके एक टुकड़े की कीमत करीब 25 लाख 76 हजार रुपये तक होती है।

भारत में इतने पैसों में तो मिठाई की दुकान ही खुल जाये ऐसा कई लोग सोच रहे होंगे। भोजन इंसान की बेसिक जरूरत है। जिसके बिना वह जीवित नहीं रह सकता। ऐसे ही एक महंगी चीज में शामिल है युबारी किंग मेलन एक जापानी तरबूज। यह अंदर से नारंगी रंग का होता है। इसकी मिठास में एक अलग ही सुगंध होती है। जापान में पैदा होने वाले यह तरबूज दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। युबारी तरबूज की कीमत 6000 तक है।

कई लोग अब भोजन केवल पेट भरने के लिए ही नहीं बल्कि कुछ नया टेस्ट करने के लिए भी करते हैं। आपने भी कई चीजों को टेस्ट किया होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago