Categories: Faridabad

संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर है निगम कर्मचारी, इस अनोखे तरीके से किया काम

नगर निगम मुख्यालय में टैक्सेशन ब्रांच के कर्मचारियों ने बुधवार को 2 घंटे तक काम बंद रखा। कर्मचारियों का आरोप है कि जोन थर्ड ऑफिस में कर्मचारियों के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं है ऐसे में कर्मचारियों को खड़े होकर काम करना पड़ता है।

इसके अलावा पंखे भी खराब है, की बारिश के बाद छतों से पानी टपकता है इन सभी समस्याओं को लेकर कई बार कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर से शिकायत भी की है लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों के विरोध जताने के बाद एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा मौके पर पहुंची तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर है निगम कर्मचारी, इस अनोखे तरीके से किया कामसंसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर है निगम कर्मचारी, इस अनोखे तरीके से किया काम

दरअसल, एनआईटी स्थित नगर निगम मुख्यालय काफी पुराना है। यहां बिल्डिंगों की हालत भी बेहद खराब है ऐसे में टैक्सेशन ब्रांच जोन थर्ड में कार्य करने वाले 20 से 25 कर्मचारियों ने बुधवार को अचानक काम बंद कर दिया।

कर्मचारियों ने बताया कि ऑफिस में बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है वही रिकॉर्ड या फाइलों को रखने के लिए अलमारी भी नहीं खरीदी गई है ऐसे में यदि कोई फाइल खो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

इसके अलावा दफ्तर के अंदर पंखे भी खराब पड़े हैं। पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई है। हाल ही में इसी दफ्तर के एक कमरे में आग लग गई थी बावजूद इसके कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं। बुधवार को सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दफ्तर के बाहर दरी बिछाकर काम किया।

दो घंटे तक धरना देने के बाद एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 1 हफ्ते में सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में हो रही है विमान सेवा शुरू,  डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे जयपुर

हरियाणा में लोगों को जल्द ही एक और सुविधा होने वाली है बता दें हरियाणा…

15 hours ago

हरियाणा रोडवेज के यात्री घर बैठे जान सकेंगे, बस की लाइव लोकेशन, देखें पूरी खबर

हरियाणा रोडवेज बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने…

16 hours ago

हरियाणा में भीख मांगते बच्चों का होगा पुनर्वास, पकड़े जाने पर होगी पूरी जांच

हरियाणा में सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर भीख मांगने वाले बच्चों पर लगेगा विराम। बता…

16 hours ago

फरीदाबाद में बल्लबगढ़- सोहना रेलवे फ्लाईओवर बनेगा फोरलेन, जाम से मिलेगी मुक्ति

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ सोहना रेलवे फ्लाईओवर को फोरलेन बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

17 hours ago

हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर लगेंगी क्रशर मशीनें, नज़र नहीं आयेगी गंदगी

हरियाणा में रेलवे स्टेशन पर कचरे को कम करने के लिए एक नई पहल की…

18 hours ago

हरियाणा की गौशालाओं को मुख्यमंत्री ने दिया करोडों का तोहफा, अब गौवंश की होगी सेवा और सुरक्षा

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायक सैनी ने गौशालाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। तोहफे के…

20 hours ago