Categories: Faridabad

संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर है निगम कर्मचारी, इस अनोखे तरीके से किया काम

नगर निगम मुख्यालय में टैक्सेशन ब्रांच के कर्मचारियों ने बुधवार को 2 घंटे तक काम बंद रखा। कर्मचारियों का आरोप है कि जोन थर्ड ऑफिस में कर्मचारियों के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं है ऐसे में कर्मचारियों को खड़े होकर काम करना पड़ता है।

इसके अलावा पंखे भी खराब है, की बारिश के बाद छतों से पानी टपकता है इन सभी समस्याओं को लेकर कई बार कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर से शिकायत भी की है लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों के विरोध जताने के बाद एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा मौके पर पहुंची तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर है निगम कर्मचारी, इस अनोखे तरीके से किया काम

दरअसल, एनआईटी स्थित नगर निगम मुख्यालय काफी पुराना है। यहां बिल्डिंगों की हालत भी बेहद खराब है ऐसे में टैक्सेशन ब्रांच जोन थर्ड में कार्य करने वाले 20 से 25 कर्मचारियों ने बुधवार को अचानक काम बंद कर दिया।

कर्मचारियों ने बताया कि ऑफिस में बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है वही रिकॉर्ड या फाइलों को रखने के लिए अलमारी भी नहीं खरीदी गई है ऐसे में यदि कोई फाइल खो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

इसके अलावा दफ्तर के अंदर पंखे भी खराब पड़े हैं। पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई है। हाल ही में इसी दफ्तर के एक कमरे में आग लग गई थी बावजूद इसके कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं। बुधवार को सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दफ्तर के बाहर दरी बिछाकर काम किया।

दो घंटे तक धरना देने के बाद एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 1 हफ्ते में सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago