Categories: Special

5 दिग्गज महिला नेता जिन्होंने पति से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की

कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अपने जोश और जुनून के साथ तो जीते ही हैं। साथ ही अपने उसूलों को भी ज़िन्दा रखते हैं। दरअसल कुछ ऐसी महिलाओं की आज हम बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन में अपने दम पर ही अपने वर्चस्व की लड़ाई को लड़ा है।

जिन्होंने अपने होने का एहसास दिलाते हुए अपनी भूमिका खुद ही तय की है, और उसी की बानगी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। बतादें भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने वर्ष 1992 में ध्रुवो मुखर्जी से शादी की थी।

5 दिग्गज महिला नेता जिन्होंने पति से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की
रूपा गांगुली

शादी के बाद 14 वर्षों तक साथ रहने के बाद 2006 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। ध्रुवो से तलाक लेने के बाद से रूपा गांगुली अभी तक सिंगल ही हैं उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। उधर कांग्रेस की नेता और आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा ने लोकेश कपूर से लव मैरिज की थी।

अलका लांबा

दोनों का एक लड़का भी है। बेटे के जन्म के बाद अलका और लोकेश का तलाक हो गया, जिसके बाद से उन्होंने दोबारा शादी नहीं की। बतादें समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष रहीं जया जेटली ने साल 1968 में अशोक जेटली से शादी की थी। जिसके बाद दोनों के दो बच्चे अक्षय और अदिति भी हुए।

जया जेटली

लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने तलाक का फैसला किया। तलाक होने के बाद जया जेटली ने दूसरी शादी नहीं की। उधर अभिनेत्री से नेता बनी जया प्रदा ने श्रीकांत नहाटा से शादी की थी।

जया प्रदा

श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जया प्रदा से शादी रचाई थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पायी और दोनों अलग हो गए, जिसके बाद से जया प्रदा भी अकेली हैं। उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष नवीन जयहिंद से शादी की थी लेकिन 2020 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।

स्वाति मालीवाल

जिसके बाद से लगातार स्वाति सिंगल हैं, उन्होंने भी कोई दूसरी शादी नहीं की है। लेकिन देखा जाए तो ये पांचों महिलाएं अपने आप में अपना खुद का एक ओहदा रखती हैं, जिन्होंने अपने दम पर ही अपनी प्रतिभा तो परखा और दिखाया भी, खुद को किसी दूसरे के भरोसे नहीं समझा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago