Categories: Crime

पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्नी के साथ दुष्कर्म, जंगल में संदिग्ध हालात में मिली पीड़िता

हरियाणा राज्य के जिला पलवल के गांव हथीन से एक चकित कर देने वाला मामला सामने आया है। हथीन गांव में पुलिस को संदिग्ध हालात में एक लापता महिला मिली। महिला का बयान है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला ने बताया कि उसके पति सहित 3 लोगों ने मिलकर 23 जुलाई की रात को पृथला गांव के जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने पति सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर केस में दुष्कर्म व अन्य धाराएं जोड़ दी गई हैं। पीड़िता के अनुसार कुरथला गांव के जंगल में बंधक बनाकर ले जाया गया व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्नी के साथ दुष्कर्म, जंगल में संदिग्ध हालात में मिली पीड़िता
फाइल फोटो

पीड़ित महिला बहीन थाना क्षेत्र की निवासी है तथा थाना क्षेत्र के गांव में उसकी शादी हुई है। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी, जिस कारण वह अपने मायके में आकर रह रही थी। पीड़िता के भाई ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद उसका पति उसे ससुराल ले गया। भाई ने बताया कि ससुराल में जाकर वहां अचानक लापता हो गई।

25 जुलाई को पीड़िता के भाई ने हथीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया कर पीड़िता की खोज की गुहार लगाई थी। पुलिस को महिला संदिग्ध हालत में मिली। महिला के मिलने के बाद उसके बयान कराए गए। जिसके बाद पता लगा कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले उसका पति व उसके नजदीकी संबंधी ही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो

वहीं दूसरी और पलवल की एक और घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मायके जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

फाइल फोटो

पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि उसकी बेटी व दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिस कारण वह अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से पुलिस में शिकायत भी दी गई थी। 27 जुलाई को दामाद अपनी पत्नी में बच्चों से मिलने आया।

पिता का कहना है कि विवाद को सुलझाने के लिए उन्होंने बेटी व दामाद को छत पर बने कमरे में बात करने के लिए भेज दिया। दामाद के चले जाने पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा। कमरे में उनकी बेटी बेहोश पड़ी मिली व उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। हुसैनी पर बेटी ने बताया कि उसके पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व पुलिस को बताने पर उसे वह माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी देकर गया है। पुलिस अधिकारी रेणु ने मुकदमा दर्ज किया व जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago