Categories: Politics

बिग बॉस फेम सोनाली फौगाट का किसानों पर ब्लेम, किसानों को बताया लफंगे और मुफ्त-मुर्गा दारू लोभी

बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट हमेशा ही विवादों निकली हुई दिखाई देती है। बिग बॉस फेम बनन के बाद भी सोनाली फोगाट का रुतबा और विवादों से नाता टूटा ही नहीं हैं। आए दिन सोनाली विवादो में घिरी तो वहीं सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरते हुए दिखाई देती हैं। हाल ही में वह एक बार फिर विवादों में वे शुरू से ही किसान आंदोलन का विरोध करती नजर आ रही थी, मगर अब उनका दिया एक बयान देशभर में वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोनाली फोगाट ने एक वीडियो में कहा कि बॉर्डर पर बैठे सब लोग किसान नहीं है। इनमें कुछ लफंगे भी हैं। जिन्‍हें घर में कोई काम नहीं करना होता, क्‍योंकि घर में रहेंगे तो काम करना पड़ेगा। क्‍योंकि ज्‍यादातर ऐसे हैं जिनकी शादी भी नहीं हुई है। बॉर्डर पर बैठे लोगों को फ्री में शराब और मुर्गा मिल जाता है।

बिग बॉस फेम सोनाली फौगाट का किसानों पर ब्लेम, किसानों को बताया लफंगे और मुफ्त-मुर्गा दारू लोभी

उनका ये वीडियो पूरी तरह से वायरल हो गया है। इसके बाद तीखी बयानबाजी भी सामने आ रही है। हालांकि सोनाली ने ये भी कहा कि मैं किसानों के खिलाफ नहीं हूं, मगर जो लोग बवाल कर रहे हैं, उपद्रव कर रहे हैं, मैं उन्‍हें किसान नहीं मानती।

सोनाली फोगाट के इस बयान पर आजकल कंडेला वाली ताई के नाम से प्रचलित महिला ने टिकरी बॉर्डर से लाइव होकर सोनाली फोगाट पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। वहीं उन्‍होंने सोनाली फोगाट के लिए कई तरह की आपत्तिजनक बातें भी कही हैं।

वहीं इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित पूनम पंडित ने भी सोनाली फोगाट के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए हद में रहने की हिदायत दी है। सोनाली फोगाट के लिए हिसार में सक्रिय आप पार्टी नेता मनोज राठी ने भी कई तरह की बातें कही हैं जिसमें उनके पेशे और परिवार को लेकर भी मुद्दा उठाया गया है।

इन सब बातों को लेकर सोनाली फोगाट भी आगबबूला हो गई हैं। उन्‍होंने मनोज राठी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तुम नहीं सुधरे और बार बार मेरे पति की मौत होने के मामले को विवाद देने की कोशिश की तुम्‍हें छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं कंडेला वाली ताई को भी सोनाली फोगाट ने सुझाव दिया है कि वो उनकी निजी जिंदगी के बारे में न बोले, यह ठीक नहीं है।

सोनाली फोगाट इन दिनों कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही हैं। मगर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन काे लेकर उनका विरोध हाे रहा है। जब दो गांवों में ऐसा हुआ तो वे आगबबूला हो गई और लाइव आकर चेतावनी दे डाली की वो जहां भी जांएगी बताकर जाएंगी और कोई कुछ नहीं कर पाएगा।

एक दिन पहले वे किसी समस्‍या को लेकर एक सरकारी कार्यालय पहुंची थी वहां दिए बयान में उन्‍होंने आंदोलनकारियों को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि वह तूल पकड़ गया है। किसान नेताओं का कहना है कि सोनाली फोगाट का यह बयान राकेश टिकैत, गुरनाम चढूनी और अन्‍य शीर्ष नेताओं का भी अपमान करने वाला है इसलिए इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago