Categories: Featured

23 साल की इस युवती ने दिया 11वें बच्चे को जन्म, 105 बच्चों का रखा है लक्ष्य, जानें क्यों ?

ऐसा शायद ही कोई इंसान होगा जिसे बच्चों से प्रेम नहीं होगा। बच्चे सभी को काफी पसंद होते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो इनकी मासूम हंसी पर अपना दिल न हार बैठे। आजकल छोटे परिवार का चलन बढ़ गया है, ऐसे में ज्यादातर लोग एक-दो बच्चे ही पैदा करना पसंद करते हैं, पर रूस में रहने वाली 23 साल की क्रिस्टिना ओज्टर्क को बच्चों से काफी ज्यादा ही लगाव है और यही कारण है कि वो इतनी कम उम्र में ही 11 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।

जितनी उनकी उम्र है उस उम्र में अमूमन लड़कियां अपनी पढाई पर ध्यान दे रही होती हैं। उनका बच्चों को लेकर दीवानापन अभी भी खत्म नहीं हुआ है और वे फ्यूचर में भी कई बच्चों की मां बनना चाहती हैं। क्रिस्टिना ने कहा कि मैंने छह साल पहले एक लड़की को जन्म दिया था। उसके बाद से मैंने इन बच्चों को जन्म नहीं दिया है और हमने सरोगेसी की मदद से बाकी बच्चों को पैदा किया है।

23 साल की इस युवती ने दिया 11वें बच्चे को जन्म, 105 बच्चों का रखा है लक्ष्य, जानें क्यों ?

बच्चों को लेकर उनका प्यार हैरान नहीं करता है। हर कोई बच्चों का दीवाना होता है। क्रिस्टिना भविष्य में 100 बच्चों का परिवार चाहती हैं। इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा था कि वे 105 बच्चे चाहते हैं। हालांकि क्रिस्टिना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम बच्चों के नंबर को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं लेकिन इतना जरूर है कि हम 11 पर रूकने वाले नहीं है। हम फाइनल नंबर पर फैसला नहीं कर पाए हैं।

वह अपने एरिया में काफी चर्चित हैं। लोग काफी दूर से उनसे मिलने आते हैं। क्रिस्टिना का परिवार जॉर्जिया के बातुमी शहर में रहता है। क्रिस्टिना ने कहा कि बातुमी में जिस क्लीनिक में हम सरोगेसी के लिए जाते हैं वे ही हमारे लिए सरोगेट महिलाओं का चयन करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी उनकी होती है। हम पर्सनल तौर पर इन सरोगेट महिलाओं के संपर्क में नहीं होते हैं और ना ही हमारा उनके साथ कोई डायरेक्ट कॉन्टेक्ट होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago