इस योजना के तहत पूरे फरीदाबाद जिले में की गई मैपिंग

फरीदाबाद, 30 जुलाई। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि जिला में मेरा पानी, मेरी विरासत योजना के सही क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार हरेक एकड़ की मैपिंग की जाएगी।जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने आज शुक्रवार को हर एकड़ की मैपिंग के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण मे दी।

स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में प्रशिक्षण की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान कर रहे थे। एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिला के सभी पटवारियों, ग्राम सचिव, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विकास अधिकारी, हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के फील्ड स्टाफ ने भाग लिया। इस में बताया गया कि कैसे जिला फरीदाबाद प्रत्येक गांव के हर एक किले/एकड़ की मैपिंग की जायगी। किस किले/एकड़ में कौन सी फसल की बिजाई की गई। यह कार्य पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर सदर कानूगो जीवन ने सीजरा पडने व समझने की विस्तार पुर्वक जानकारी प्रशिक्षण में दी।

इस योजना के तहत पूरे फरीदाबाद जिले में की गई मैपिंग

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उप कृषि निदेशक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला विपणन कार्यकारी अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को भी हर खण्ड के 3-3 गांवो की 30-30 एकड़ जमीन की वैरिफिकेशन स्वयं करनी होगी। जिससे हर एक एकड़ /किले की मैंपिंग के साथ-साथ मेरा पानी, मेरी विरासत के लाभार्थियों की भी पुष्टि सही रूप से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस पुष्टि के उपरान्त ही 7000/-रुपये प्रति एकड़ या 4000/-रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि किसानों को दी जायेगी।

उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी आदेश दिए कि वे समयबद्ध इस कार्य को पूर्ण रूप से सही करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वे आपस में तालमेल बनाकर यह कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें।

इस बैठक में उप कृषि निदेशक डाँ अनिल कुमार, सदर कानूगो जीवन के अलावा कृषि विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, पटवारी, केनाल पटवारी, उद्यान विभाग के अधिकारी, कृषि अभियंता, आदि अधिकारियों ने भाग लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago