Categories: Politics

अनिल विज पर भड़के कोंग्रेसी विधायक नीरज शर्मा गब्बर सिंह की जगह गोबर सिंह की दे दी उपाधि

जनसेवा के हक के लिए कांग्रेसी नेता नीरज शर्मा ने मंत्री अनिल विज को खूब खदेड़ा

हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जहां आए दिन पक्ष वपक्ष के विवादित बयानों के चलते नए-नए हंगामे देखने को मिलते हैं कभी एक ही पार्टी की नेता का आपस में भिड़ ना तो कभी पक्ष विपक्ष का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला हमेशा ही यहां जारी रहता है मगर इस बार तो एक विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर ही ऐसा विवादित बयान दे दिया है कि जिसे हर कोई सुन स्तब्ध रह गया है।

दरअसल, हरियाणा में कांग्रेस नेता के सामने आए हैं। हरियाणा के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को लेकर विवादित बयान दे डाला है। कांग्रेस विधायक ने बीजेपी के मंत्री अनिल विज की तुलना गोबर से कर डाली है। दरअसल प्रदेश में विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरने के चक्कर में कांग्रेस विधायक ने इस तरह का बयान दे डाला।

अनिल विज पर भड़के कोंग्रेसी विधायक नीरज शर्मा गब्बर सिंह की जगह गोबर सिंह की दे दी उपाधि

हरियाणा के फरीदाबाद के एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा फररीदाबाद- गुरुग्राम मेट्रो रूट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार को लेकर विरोधियों पर बरस रहे थे। रअसल, इस रूट में प्याली चौक पर मेट्रो को नहीं दिखाया गया है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता इसे बीजेपी नेताओं का दुष्प्रचार बताया।

विरोधियों पर भड़क रहे विधायक नीरज शर्मा ने एक सवाल के जवाब में हरियाण के गृहमंत्री अनिल विज को लेकर विवादित बयान दे डाला। शर्मा ने विज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना गोबर से की।

नीरज शर्मा ने कहा कि, ‘ गृह मंत्री अनिल विज यदि हमारे यहां विकास करवाते हैं तो ही वे हमारे लिए गब्बर सिंह है अन्यथा वे हमारे लिए गोबर सिंह होंगे।’

इससे पहले कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि प्याली स्मार्ट पार्क में एक ट्यूबवेल को लेकर उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग से सवाल पूछा था कि क्या वह ट्यूबवेल पिछले 4 साल से खराब है तो इस पर स्थानीय निकाय मंत्री के यहां से जवाब आया कि वह ट्यूबवेल खराब है।

इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि 8 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल का निर्माण होना है, लेकिन सरकार चार वर्ष से हर महीने हजारों रुपए वेतन के रूप में क्यों बांट रही है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री व शहरी निकाय मंत्री अनिज विज अपने विभाग से यही सवाल पूछ लेते कि 4 साल से जब ट्यूबवेल खराब है तो ऑपरेटर किस बात की तनख्वाह ले रहा है? तो समस्या हल हो जाती।
उन्होंने पूछा क्या इसी तरह प्रदेश में विकास किया जाएगा? जबकि यह एरिया शहर की प्रथम नागरिक महापौर का क्षेत्र है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago