Categories: Featured

पुलिसवाले दंपति, 5 शादियां और एक कत्ल, 48 दिनों बाद ऐसे हुआ बीवी के मर्डर का खुलासा

रोगंटे खड़े कर देने वाली काई कहानियों से आपका वास्ता हुआ होगा। इसमें विलेन घर का ही सदस्य निकलता है। इस कहानी की शुरुवात होती है गुजरात से। गुजरात की रहने वाली एक महिला ने अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई से शादी कर ली। लेकिन तलाक के कुछ दिनों बाद महिला गुजरात लौट आई। फिर उसकी मुलाकात गुजरात के एक पुलिस इंस्पेक्टर से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दिन बिना किसी को बताए दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली।

मामला काफी टेड़ा हो रहा था। जब पुलिस वाले के परिवार को यह बात पता चली तो उन्होंने उससे दोबारा शादी करने का फैसला किया। शादी की खबर पहली पत्नी को पता चली तो उसके बाद महिला गायब हो गई और 48 दिन बाद उसकी पहली पत्नी का सच सामने आया।

पुलिसवाले दंपति, 5 शादियां और एक कत्ल, 48 दिनों बाद ऐसे हुआ बीवी के मर्डर का खुलासा

कुछ दिनों सब अच्छा चल रहा था लेकिन 5 जून 2021 को स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के पुलिस इंस्पेक्टर अजय देसाई ने सुबह अपने ससुर को फोन किया। उसने कहा कि रात में मेरी पत्नी से उसका विवाद हो गया और सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसलिए मैं चिंतित हूं उसके बाद ससुर के परिवार वाले तुरंत देसाई के घर पहुंच गए। तभी अजय देसाई यह कहकर घर से बाहर आ गए कि वह अपनी पत्नी को कार में ढूंढऩे जा रहा हैं।

वह पूरी प्लानिंग के साथ चल रहा था। देसाई 2016 में स्वीटी से लव मैरिज की थी। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब तलाक के बाद भी अजय और स्वीटी रिलेशनशिप में रह रहे थे। वहीं 4 और 5 जून को स्वीटी और अजय में कहासुनी हो गई। स्वीटी फिर गायब हो गई उसका कोई पता नहीं चला। उनका 2 साल का एक बेटा भी है। अजय खुद एक पुलिसकर्मी है इसलिए अजय ने अपनी पत्नी स्वीटी को खोजने की जिम्मेदारी ली।

मामला अब तूल पकड़ रहा था क्योंकि कुछ पता नहीं चल रहा था। देसाई ने साल 2016 में स्वीटी से शादी की थी। स्वीटी की पहले दो बार शादी हो चुकी थी और उनका तलाक हो गया था। 2015 में, वह संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले अपने दूसरे पति को तलाक देने के बाद भारत लौट आई। भारत आने के बाद उनकी मुलाकात अजय देसाई से हुई। दोनों ने शादी कर ली। अजय की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। स्वीटी और अजय की शादी को 2 साल खुशी-खुशी हुए थे। उनका 2 साल का एक बेटा भी था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago