Categories: Press Release

रावल इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, 80 बच्चों ने बनाई मेरिट लिस्ट में जगह

फरीदाबाद गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रावल इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। खुशी सिंह ने विज्ञान संकाय में 98.6% अंक एवं कॉमर्स संकाय में प्रियांशु ने भी 98.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

चिराग सारस्वत ने 98% अंक प्राप्त कर विज्ञान नॉन-मैडिकल में प्रथम और स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संजना कुमारी ने कला संकाय में 97.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त 29 विद्यार्थियों ने औसत में 95% से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की तथा 55 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की।

रावल इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, 80 बच्चों ने बनाई मेरिट लिस्ट में जगह

137 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। 182 विद्यार्थियों ने मेरिट के अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। ख़ुशी सिंह, चिराग सारस्वत तथा गीत ने फिजिकल एजुकेशन में शत् प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। स्कूल के चेयरमैन श्री सी बी रावल तथा प्रो-चेयरमैन अनिल रावल ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के प्राचार्य डॉ सी वी सिंह, समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी है।

विषय वार 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 218 रही। विषय वार 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 364 एवं 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 761 रही। विषय वार 943 बच्चों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago