Categories: Press Release

खेड़ी कलां मंडल कार्यकारिणी की बैठक में बोले विधायक राजेश नागर,भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद

फरीदाबाद: भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद है। भाजपा का आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बन सकता है। यह बात तिगांव से विधायक राजेश नागर ने खेड़ी मंडल की कार्यकारिणी बैठक में कही।

श्री नागर ने कहा कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। इसके पीछे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ता और कुशल नेतृत्व है। यह भाजपा ही है जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। यहां एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।

खेड़ी कलां मंडल कार्यकारिणी की बैठक में बोले विधायक राजेश नागर,भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद

लेकिन दूसरों दलों में यह संभव नहीं है। वहां तो परिवार के लोग ही आगे बढ़ते हैं। विधायक राजेश नागर ने सभी से कहा कि भाजपा के नेतृत्व ने हमेशा देश को पहले रखा और उसी के हिसाब से नीतियां बनाईं।

भाजपा के कार्यकर्ता ने हमेशा देश की सेवा को पहला लक्ष्य बनाया और सेवा की। यही कारण है कि आज भाजपा सेवा ही संगठन प्रकल्प पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि जब कार्यकर्ता की उपेक्षा की जाती है तो उसको ठेस पहुंचती है लेकिन मेरे दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले हैं। मैं आपके लिए हमेशा उपलब्ध हूं।

हम सब मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम मनोहर लाल जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। हम भारत को पुन: उसका स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी पुनीता झा, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नागर, अमरपाल नागर, डा आरएस नागर, राजवीर सरपंच, महामंत्री दयाराम नागर, नरवीर नर्वत, विनोद पंडित, ईश्वर भाटी, वीरपाल पहलवान, दिनेश भाटी, विनोद नागर, रूपी सरपंच, दयानंद सरपंच, सुनील पाराशर, धर्मवीर बैंसला, शरदाराम, महेश नागर, जगत नेताजी, करतार चंदीला, बंटू नर्वत, नीरा नागर, मनोहर सिंह नागर, केएलजे पे्रसीडेंट डीके सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago